Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडhrithik roshan junior ntr war 2 disappoint audience because of producer mistakes says naga vamsi
एनटीआर अन्ना ने भरोसा किया…ऋतिक के साथ फिल्म वॉर 2 के खराब रिव्यू पर नागा वामसी बोले-प्रोड्यूसर की गलती

एनटीआर अन्ना ने भरोसा किया…ऋतिक के साथ फिल्म वॉर 2 के खराब रिव्यू पर नागा वामसी बोले-प्रोड्यूसर की गलती

संक्षेप: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की असफलता पर अब तेलुगू फिल्म के मार्किट डिस्ट्रीब्यूटर नागा वामसी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि ये प्रोड्यूसर की गलती थी।

Wed, 22 Oct 2025 04:19 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को फिल्म वॉर 2 में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। लेकिन जब ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई तो ऑडियंस की उम्मीदें टूट गई। फिल्म बजट निकालने में बेशक कामयाब हो गई हो लेकिन आलोचनाओं से नहीं बच सकी। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला था। अब इस असफलता पर फिल्म के तेलुगू मार्किट डिस्ट्रीब्यूटर रहे नागा वामसी ने रिएक्शन दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वामसी का रिएक्शन

दरअसल, इस फिल्म की असफलता पर नागा वामसी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब इस पर उन्होंने कहा, "गलतियां होना स्वाभाविक है, हर कोई कभी न कभी गलतियां करता है। आदित्य चोपड़ा इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। एनटीआर अन्ना और मैंने वाईआरएफ पर पूरा भरोसा रखा था, लेकिन दुर्भाग्य से, बात नहीं बनी।"

वामसी ने आगे कहा, "गलती उनकी है, लेकिन इसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ा। हमने फिल्म नहीं बनाई थी और सच कहूं तो, मुझे खुशी है कि ट्रोलिंग हमारे किसी प्रोजेक्ट पर नहीं की गई।"

वार 2 का बॉक्स ऑफिस

बता दें, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को फिल्म में देखने के लिए ऑडियंस वार 2 देखने गए थे। फिल्म ने पहले दिन करीब 52 करोड़ के साथ अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन ऑडियंस रिव्यू के बाद कलेक्शन के नंबर्स बदल गए। फिल्म ने भारत में कुल 236।55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 364।35 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म का मुकाबला सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली से भी हुआ, जिससे इसके बिजनेस पर असर पड़ा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।