ऋतिक के बर्थ डे से एक दिन पहले सुजैन के पिता ने याद की एक्टर संग पहली मुलाकात, बेटी के तलाक पर बोले…
ऋतिक रोशन के जन्मदिन से एक दिन पहले ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान के पिता संजय ने एक्टर के लिए पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने ऋतिक और सुजैन की तलाक का भी जिक्र किया है। साथ में उन्होंने एक्टर संग अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया है।

ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाएंगे। एक्टर के जन्मदिन से एक दिन पहले एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन खान के पिता संजय खान ने ऋतिक रोशन के लिए एक लंबा पोस्ट लिखा है। इस बर्थ डे पोस्ट में संजय खान ने ऋतिक संग अपनी पहली मुलाकात को याद किया है। इसी पोस्ट में उन्होंने सुजैन और ऋतिक रोशन के तलाक का भी जिक्र किया है। ऋतिक की तारीफ करते हुए संजय खान ने लिखा है कि ऋतिक एक बहुत ही शानदार एक्टर हैं।
संजय खान की ऋतिक से कैसे हुई थी पहली मुलाकात
ऋतिक संग पहली मुलाकात को याद करते हुए संजय खान ने बताया कि ऋतिक से उनकी मुलाकात ज़ायेद खान की वजह से हुई थी। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें अपनी मॉर्निंग राइड्स के लिए नई साइकल चाहिए थी। इस बात का जिक्र उन्होंने जायेद के सामने किया। तब जायेद ने कहा कि इस बारे में ऋतिक उन्हें सही सलाह देख सकते हैं।
ऋतिक से पहली ही मुलाकात में इम्प्रेस हो गए थे संजय खान
संजय खान ने कहा कि ऋतिक एक दिन उनके पास साइकल के लेटेस्ट मॉडल्स की डिटेल्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बहुत अच्छे से समझाया। संजय ने लिखा ऋतिक ने जिस कॉन्फिडेंस से उन्हें ये सब समझाया वो उससे काफी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने कहा कि तब उन्हें नहीं पता था कि ऋतिक और उनकी बेटी की शादी होगी और ऋतिक उनके परिवार का हिस्सा बनेंगे।
सुजैन के तलाक पर क्या बोले संजय खान
संजय ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि आज ऋतिक इंडस्ट्री के सबसे फाइन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने लिखा कि ऋतिक और सुजैन का तलाक बहुत ग्रेसफुल था, उसमें कड़वाहट नहीं थी। उन्होंने अपने नाती रेहान और रिदान का जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा कि वो अपने दोस्त को मजाक में कहता हूं कि सुजैन ने ऋतिक को हुकुम के इक्के दिए हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




