IMDb रेटिंग पर नहीं रहा भरोसा? फिल्म अच्छी है या नहीं, मूवी टिकट खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

Mar 09, 2026 09:50 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Movie Rating: क्या आप भी सिर्फ IMDb रेटिंग देखकर फिल्म देखने जाते हैं? फिल्मों की रेटिंग्स के पीछे एक बड़ा गणित छिपा होता है। आइए आपको ये पूरा गणित बताते हैं।

IMDb रेटिंग पर नहीं रहा भरोसा? फिल्म अच्छी है या नहीं, मूवी टिकट खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

मूवीलवर्स जब फिल्म देखने का मन बनाते हैं, तो सबसे पहले फोन निकालकर उसकी फिल्म की IMDb रेटिंग चेक करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि किसी फिल्म की IMDb रेटिंग 8 से ज्यादा होती हैं, लेकिन फिल्म अच्छी नहीं होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है और आपको IMDb पर भरोसा नहीं रहा है तो आइए आपको रेटिंग देखने का दूसरा तरीका बताते हैं।

कैसे तय होती है IMDb की रेटिंग?

IMDb की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी दोनों इसके यूजर्स हैं। IMDb पर कोई भी अपना अकाउंट बनाकर किसी भी फिल्म को रेटिंग दे सकता है। ऐसे में फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्मों की रेटिंग्स बढ़ा देते हैं फिर चाहे उन्हें फिल्म पसंद आई हो या नहीं। कई बार रेटिंग्स ‘फैंस वॉर’ के चक्कर फिल्मों की रेटिंग्स गिरा भी दी जाती है। यही कारण है कि IMDb ये बताता है कि फिल्म कितनी लोकप्रिय है, ये नहीं कि फिल्म कितनी अच्छी बनी है।

IMDb Rating

रोटन टोमैटोज की रेटिंग

रोटन टोमैटोज में प्रोफेशनल क्रिटिक्स रेटिंग देते हैं। रोटन टोमैटोज ये बताता है कि कितने फीसदी क्रिटिक्स को फिल्म पसंद आई है। अगर फिल्म का कंटेंट अच्छा होता है, क्रिटिक्स को फिल्म पसंद आती है तो उसे अच्छी रेटिंग मिलती है।

IMDb वर्सेस रोटन टोमैटोज

जनता ने इमोशनल कनेक्ट की वजह से ‘द कश्मिर फाइल्स’ की IMDb रेटिंग 8.1/10 है। वहीं रोटन टोमैटोज पर इसे 40% रेटिंग मिली है। ठीक इसी तरह ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ IMDb रेटिंग 8.2 और ‘आरआरआर’ की IMDb रेटिंग 7.8 है। लेकिन ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ और ‘आरआरआर’ की रोटन टोमैटोज पर क्रमश: 50% और 96% रेटिंग है।

रोटन टोमैटोज

फिल्म देखने से पहले कैसे करें चेक?

अगर आप चाहते हैं कि आप अच्छी मूवी देखें तो ये स्टेप्स फॉलो करें-

रोटन टोमैटोज पर सिर्फ स्कोर न देखें, उसके नीचे लिखा क्रिटिक्स का एक लाइन का कंसेंसस भी पढ़ें।

अगर रोटन टोमैटोज पर कम रेटिंग है और आईएमडीबी पर ज्यादा तो समझ जाइए कि फिल्म प्योर एंटरटेनमेंट या मसाला' है। अगर दोनों ज्यादा हैं तो फिल्म क्लासिक है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।