फिल्मों में असली नहीं होते एक्टर्स के टैटू! लेकिन इन्हें बनाया-हटाया कैसे जाता है? जानिए
फिल्मों में एक्टर्स के टैटू बहुत कूल लगते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन्हें बनाने और हटाने के पीछे कितनी मेहनत होती है। तो चलिए जानते हैं कि यह पूरा कमाल दिखाने के पीछे कितना टेक्निकल वर्क होता है।

अक्सर जब हम पर्दे पर अपने पसंदीदा किरदारों को कूल टैटू के साथ देखते हैं, तो हमें लगता है कि यह परमानेंट होंगे या फिर बस मेकअप से बना दिए गए होंगे। लेकिन हकीकत में इन टैटू के पीछे एक पूरी टीम की कड़ी मेहनत और एडवांस टेक्नोलॉजी होती है। एक फिल्म की शूटिंग 4 महीने से लेकर 4 साल तक चल सकती है। इस लंबे वक्त के दौरान सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि टैटू हर दिन, हर सीन और हर शॉट में शरीर के उसी हिस्से पर, उसी एंगल और उसी चमक के साथ नजर आए। अगर टैटू की पोजिशन एक इंच भी इधर-उधर हुई, तो फिल्म की कंटिन्युटी बिगड़ सकती है, और ऐसी चीजों को दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं।
एक्वामैन के लिए इस्तेमाल हुई थी 3D मैपिंग
जाहिर तौर पर ये टैटू टेंपोरेरी होते हैं लेकिन फिल्मों में परफेक्शन हासिल करने के लिए अब टैटू आर्टिस्ट हाईटेक टूल्स का सहारा लेते हैं। उदाहरण के लिए साल 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एक्वामैन' में जेसन मोमोआ के शरीर पर दिखने वाले ट्राइबल डिजाइंस को 3D टेक्नोलॉजी की मदद से मैप किया गया था। इस तकनीक के जरिए एक्टर के शरीर के एक-एक इंच की मैपिंग की गई ताकि यह तय किया जा सके कि कौन सा डिजाइन किस सटीक स्पॉट पर आएगा। इसका फायदा यह हुआ कि शूटिंग के हर दिन आर्टिस्ट्स को पता होता था कि टैटू कहां से शुरू होकर कहां खत्म होगा।
पसीने और एक्शन में भी टिके रहते हैं ये टैटू
सिर्फ डिजाइन बनाना काफी नहीं है, बल्कि उसका टिके रहना भी जरूरी है। असल मशक्कत टैटू की प्रिंटिंग और उसकी मजबूती में होती है। जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स के लिए टैटू को 'हाई क्वालिटी मेडिकल ग्रेड डिकैल पेपर' पर प्रिंट किया गया था। यह पेपर इतना मजबूत होता है कि घंटों तक चलने वाली शूटिंग, पसीने, बार-बार कपड़े बदलने और यहां तक कि फाइट सीक्वेंस के दौरान होने वाली रगड़ को भी झेल जाता है। यह मेडिकल ग्रेड पेपर यह भी पक्का करता है कि एक्टर की स्किन पर कोई रिएक्शन न हो और टैटू फटे बिना बिल्कुल असली नजर आएं।
सिर्फ बनाना ही नहीं, हटाना भी बड़ी जिम्मेदारी
इन टैटू को बनाना जितना बड़ा काम है, शूटिंग खत्म होने के बाद इन्हें पूरी सफाई के साथ हटाना भी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। टैटू आर्टिस्ट का काम हर दिन सुबह शूटिंग शुरू होने से पहले इन्हें बारीकी से लगाना और पैकअप के बाद बिना स्किन को नुकसान पहुंचाए इन्हें रिमूव करना होता है। इसमें घंटों का वक्त लगता है। यही वजह है कि आज के दौर में फिल्म मेकिंग में टैटू आर्टिस्ट और मेकअप टेक्नीशियंस का रोल बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। क्योंकि उनकी बारीकी ही किरदार को पर्दे पर असली दिखाती है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


