क्या है सुनील ग्रोवर का सीक्रेट? कैसे करते हैं असली जैसी मिमिक्री? कॉमेडी आर्टिस्ट ने खोला था राज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Sunil Grover: कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर कैसे मुश्किल से मुश्किल किरदारों की इतनी परफेक्ट मिमिक्री कर पाते हैं, इस सवाल का जवाब एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने ही दिया था।

Sunil Grover
सुनील ग्रोवर क्यों हैं मिमिक्री के महारथी?

लीजेंडरी कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर जब कपिल शर्मा के शो से गए, तो जैसे इस शो की रौनक ही चली गई। शो में सुनील ग्रोवर का एक्ट इसकी जान होता है। सुनील ग्रोवर जिस भी सेलेब्रिटी की मिमिक्री करते हैं उसे बिलकुल जीवंत कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुनील ग्रोवर मिमिक्री के लीजेंड क्यों कहे जाते हैं? क्यों वह अपना हर एक्ट इतना शानदार कर पाते हैं, इसका सीक्रेट एक बार मिमिक्री आर्टिस्ट सुमेध शिंदे ने अपने एक पॉडकास्ट में बताया था। सुमेध खुद मिमिक्री की मास्टर क्लास कहे जाते हैं और उन्होंने बातचीत के दौरान सुनील ग्रोवर के सीक्रेट बताए थे।

सुमेध ने बताई थीं मिमिक्री ट्रिक्स

सुमेध शिंदे ने बताया कि जब आप किसी की नकल कर रहे हैं तो इसमें बड़ी बारीकियां और महीन बारीकियां होती हैं। सुमेध ने बताया कि हम मिमिक्री करने वाले ज्यादातर लोग बड़ी बारीकियों से शुरुआत करते हैं। उदाहरण के लिए एक्टर्स के द्वारा आमतौर पर बोली या की जाने वाली चीजें। उदाहरण के लिए उन्होंने आमिर का आइला बोलना या फिर ऋतिक रोशन का फन्टास्टिक बोलना बताया। सुमेध ने कहा कि इसके अलावा मुद्दे की बात यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि अब आप परफेक्ट हो गए हो? यह तब होता है जब आप इन चीजों को निकाल देते हैं।

एक्सेंट नहीं ये चीजें हैं महत्वपूर्ण

तब जब आपको लगता है कि अब इन सब चीजों की आपको जरूरत नहीं है। सुमेध ने कहा कि क्योंकि इसके बाद बहुत बारीक चीजें रह जाती हैं, जिनकी वजह से किसी की पर्सनैलिटी फॉर्म होती है। सुमेध ने आमिर, ऋतिक और शाहरुख समेत कई एक्टर्स की बातचीत-बर्ताव और रवैये से जुड़ी चीजें बताईं, जिन्हें कर देने से ही हमें उनकी मिमिक्री रियल लगने लगती है। सुमेध ने कहा कि यह चीजें तब होती हैं जब आपको लगता है कि ऑडियंस को आपकी आवाज रजिस्टर नहीं हो पा रही है उस किरदार में, तब आप एक बार फिर से झक्कास या उसकी कोई बड़ी बारीकी उभारते हो।

यह है सुनील ग्रोवर का सीक्रेट

सुमेध ने बताया कि तब लोग इन चीजों का सहारा लेते हैं, ताकि उनका एक्ट टिका रहे। हालांकि सुनील ग्रोवर के मामले में ऐसा नहीं है। लीजेंडरी मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील ग्रोवर के बारे में बात करते हुए सुमेध ने कहा, "सुनील ग्रोवर को अब बड़ी बारीकियों की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्हें कुछ करने की जरूरत ही नहीं है, कि बस जरा सा कोई रवैया या एक्सप्रेशन कर दिया और वह सलमान के किरदार में उतर जाते हैं।" बता दें कि सुनील ग्रोवर अभी तक सलमान खान, खली, कादेर खान, आमिर खान और जावेद अख्तर समेत ऐसे कई एक्ट कर चुके हैं, जिनके लिए उन्हें बेशुमार तारीफ मिली है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्या है सुनील ग्रोवर का सीक्रेट? जानिए कैसे करते हैं असली जैसी मिमिक्री?