वो फिल्म जिसे देख रामसे ब्रदर्स ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में रखा कदम, पहली ही मूवी ने की बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्मों का किंग माना जाता है। रामसे ब्रदर्स ने वीरानाऔर दरवाजा जैसी कई हॉरर फिल्में बनाईं। पर क्या आप जानते हैं कि रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्में बनाने का आइडिया कैसे आया? कौन सी थी रामसे ब्रदर्स की पहली हॉरर फिल्म?

वो फिल्म जिसे देख रामसे ब्रदर्स ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में रखा कदम, पहली ही मूवी ने की बजट से 8 गुना ज्यादा कमाई

बॉलीवुड में दो भाइयों की जोड़ी ने हॉरर फिल्में बनाकर काफी वक्त तक इंडस्ट्री पर राज किया। इन भाइयों की जोड़ी को रामसे ब्रदर्स के नाम से जानते हैं। तुलसी रामसे और श्याम रामसे। श्याम और तुलसी, दोनों भाइयों ने हॉरर फिल्मों की नई परिभाषा इंडस्ट्री के सामने रख दी थी। पर क्या आप जानते हैं कि आखिरकार रामसे ब्रदर्स को कैसे हॉरर फिल्में बनाने का आइडिया आया? उनकी पहली हॉरर फिल्म कौन सी थी?

इस फिल्म को देख आया हॉरर फिल्मों का आइडिया

तुलसी रामसे के बेटे दीपक रामसे ने बताया कि कैसे रामसे भाइयों ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। हिंदी रश को दीपक ने बताया कि श्याम और तुलसी रामसे भीड़ के बीच फिल्में देखने थिएटर में जाते थे। एक फिल्म रिलीज हुई थी- ‘एक नन्ही मुन्नी लड़की थी’। ये फिल्म भी रामसे ब्रदर्स हॉल में देखने गए थे।

इस सीन पर खुश हो जाते थे दर्शक

जब रामसे ब्रदर्स ने ये फिल्म देखी तो उस फिल्म में एक सीन था जहां एक शख्स चेहरे पर डरावना मास्क लगाकर म्यूजियम में चोरी करने जाता है। जब वो सीन स्क्रीन पर आता था, लोग काफी खुश हो जाते थे, कई लोग तो केवल वही सीन देखने हॉल में आते थे, और फिर हॉल से निकल जाते थे।

एक नन्ही मुन्नी लड़की थी

दर्शकों का उस तरह का रिएक्शन देख रामसे ब्रदर्स को समझ आ गया था कि ऑडियंस को क्या चाहिए। फिल्म देखने के बाद, दोनों भाई अपने पिता फतेहचंद उदमल रामसे, जो ‘एक नन्ही मुन्नी लड़की थी' के प्रोड्यूसर थे, के पास गए। तब दोनों भाइयों ने अपने पिता से कहा कि क्यों न वो लोग हॉरर फिल्में बनाएं।

एक नन्ही मुन्नी लड़की थी के बारे में

एक नन्ही मुन्नी लड़की थी 8 अप्रैल, 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, मुमताज, नादिरा, हेलेन और पृथ्वीराज कपूर जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को विश्राम बेडेकर ने डायरेक्ट किया है।

रामसे ब्रदर्स की पहली हॉरर फिल्म

रामसे ब्रदर्स की पहली फिल्म थी दो गज जमीन के नीचे। ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी। फिल्म को तुलसी और श्याम रामसे ने डायरेक्ट किया था। दीपक ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि दो गज जमीन के नीचे बहुत ही कम बजट में बनी थी। हालांकि, जब ये फिल्म रिलीज हुई तो फिल्म ने बजट से 7 से 8 गुना ज्यादा कमाई की।

दो गज जमीन के नीचे

दो गज जमीन के नीचे

दो गज जमीन के नीचे 30 दिसंबर 1972 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सत्येन कप्पू, हेलेन, सुरेंद्र कुमार, पूजा और शोभना जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में एक पत्नी अपने दिव्यांग पति का कत्ल कर देती है। इस कत्ल में पत्नी का साथ देता है उसका प्रेमी। इसके बाद अजीब घटनाएं घटने लगीं। रामसे ब्रदर्स की इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार मिला था। इसके बाद रामसे ब्रदर्स की जिंदगी बदल गई और उन लोगों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।