राजेश खन्ना को प्लान करके दिलाया गया था सुपरस्टार का टैग? पब्लिसिस्ट ने बताया- हम न्यूज भेजते थे तो…

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

70 के दशक में स्टारडम के मामले में राजेश खन्ना की टक्कर में कोई नहीं था, यह बात हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि उन्हें सुपरस्टार का टैग कैसे मिला?

राजेश खन्ना को प्लान करके दिलाया गया था सुपरस्टार का टैग? पब्लिसिस्ट ने बताया- हम न्यूज भेजते थे तो…

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे, यह बात हर कोई जानता है। 1969 से लेकर 1971 तक उन्होंने 17 सोलो हिट्स दी थीं। उस दौर में राजेश खन्ना जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी और लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। उनके स्टारडम की चकाचौंध चारों ओर थी। अब एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें पब्लिसिटी एजेंट तारक नाथ गांधी बता रहे हैं कि राजेश खन्ना को सुपरस्टार कैसे बनाया गया।

क्या बोल रहे हैं तारक नाथ

क्लिप में पब्लिसिटी एजेंट तारक नाथ गांधी बात करते दिख रहे हैं। वह बोलते हैं, 'जब हम न्यूज भेजते थे तो राजश खन्ना के आगे 'सुपरस्टार राजेश खन्ना' लिखते थे। बहुत से जर्नलिस्टों को तकलीफ होती थी, वह पूछते थे कि भाई हम क्यों लिखें सुपरस्टार राजेश खन्ना? उनको समझाना पड़ता था। कभी प्रेम से बात करते थे, कभी समझाकर बात करते थे, कभी डिनर पर ले जाते थे, कभी कुछ प्रेजेंट देते थे, इस तरीके से हमारा काम आगे बढ़ता गया। इस तरीके से हम टाइटल स्टैब्लिश करते गए। जब कोई चीज बार-बार पब्लिश होती है, बार-बार कहा जाता है तो वो बात सही हो जाती है।'

ज्यादातर लोगों ने नहीं देखा वीडियो?

इस क्लिप के साथ पोस्ट किया गया है, 'राजेश खन्ना को इस तरह से सुपरस्टार का टैग मिला, मुझे पूरा यकीन है कि 99% लोगों ने यह क्लिप नहीं देखी होगी।' साथ में लिखा है, 'वह सुपरस्टार थे इससे जुड़ी कोई चीज उनसे अलग करने की कोशिश नहीं करना चाहता, अच्छी बात है पर जो सच है वो है, 99 फीसदी दुनिया ने यह वीडियो कभी नहीं देखा होगा और उन्हें पता भी नहीं होगा कि यह टाइटल कैसे बना। इमेज बनाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल, लोग ऐसी चीजें पुराने समय से कर रहे हैं, जबकि एक्सपोज करने के लिए इंटरनेट नहीं था।'

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो पर कई सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, 'आप एक स्टार मैन्युफैक्चर जरूर कर सकते हैं, आप भी भीड़ भी प्लान्ट कर सकते हैं लेकिन लगातार ऐसा नहीं कर सकते कि लोग आपका नाम चिल्लाते रहें। ना ही कहानियां बना सकते हैं कि आपके ऊपर उन्होंने कितना प्रभाव डाला। कार्तिक आर्यन खन्ना के लेवल का सुपरस्टार नहीं है लेकिन वह भारत के छोटे शहर के लोगों को उम्माद देता है, जैसा कभी सुशांत सिंह राजपूत ने किया था। आलिया मैन्युफैक्चर्ड स्टार है। राजेश खन्ना के सपोर्ट में एक कमेंट है, भाई इन सबके बाद भी उनका बहुत तगड़ा स्टारडम था। एक और कमेंट है, उन्होंने दो साल के अंदर बैक टु बैत 17 सुपरहिट फिल्में दी थीं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।