कैसे शूट हुए थे 'जजंतरम ममंतरम' के ये सीन? मेकर्स के लिए यह थी सबसे बड़ी चुनौती

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज VFX की मदद से जिन सीन्स को फिल्माना मेकर्स के बाएं हाथ का खेल है, एक वक्त पर उन्हें तैयार कर पाने में लोगों को नानी याद आ जाती थी। तो फिर साल 2003 में ये सीन मेकर्स ने कैसे शूट किए थे? चलिए जानते हैं।

Jajantaram Mamantaram VFX

हम अक्सर ये बात करते हैं कि कैसे तकनीक और नई चीजें आजमाने के मामले में हमारा सिनेमा पुराने जमाने के मुकाबले काफी सुस्त हो गया है। इसका एक और उदाहरण हमें साल 2003 में आई फिल्म 'जजंतरम ममंतरम' के जरिए भी मिलता है। यह उस वक्त की फिल्म है जब भारतीय सिनेमा VFX पर पूरी तरह शिफ्ट नहीं हो सका था और धीरे-धीरे नई तरह के प्रयोग करने के लिए मेकर्स थोड़ी तकनीक और थोड़ी जुगाड़ का सहारा ले रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स ने कुछ गजब के ट्रिक्स लगाए थे जिनके बारे में आज शायद सोच पाना भी मुश्किल लगेगा।

क्या थी फिल्म जजंतरम ममंतरम की कहानी?

जावेद जाफरी, गुलशन ग्रोवर और जॉय फर्नांडिस स्टारर इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी थी जो गलती से एक अनजान द्वीप पर पहुंच गया है। यहां उसे पता चलता है कि यहां पर कई छोटे-छोटे इंसान रहते हैं जिनकी अपनी दुनिया, अपनी मुश्किलें और अपनी चुनौतियां हैं। फिल्म काफी हद तक 'गलिवर्स ट्रेवल्स' से प्रेरित थी। सौमित्रा रानाडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जावेद जाफरी और रॉय को इतना बड़ा दिखाने और टापू के लोगों को इतना छोटा दिखाने के लिए मेकर्स ने गजब का दिमाग लगाया था।

फिल्ममेकर्स ने इस तरह शूट किए थे ये सीन

फिल्म में जावेद को विशालकाय दिखाने के लिए मेकर्स ने उनके वाले सीन बहुत करीब से और जरूरत के मुताबिक कभी एक्सट्रीम लोअर एंगल पर, तो कभी एक्सट्रीम टॉप एंगल से शूट किए थे। जबकि शुंडी वासियों को बहुत छोटा दिखाने के लिए उनके वाले सीन बहुत दूर से शूट किए जाते थे। अब इस फिल्म की शूटिंग में सबसे बड़ी चुनौती मेकर्स के लिए कोई तकनीक नहीं बल्कि सूरज था। सूरज? जी हां, मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि जब दो अलग-अलग शॉट को उन्हें बहुत करीब और बहुत दूर से शूट करना है, तो उसके बीच में सनलाइट बदल जाती थी, यानि सूरज अपनी जगह से शिफ्ट हो जाता था।

इस तरह शूट किया गया था VFX जैसा सीन

परछाई की लंबाई बदल जाती और इसके लिए मेकर्स ने एक तरकीब लगाई। उन्होंने अपनी ग्रीन और ब्लू स्क्रीन को हर सीन के बाद सूरज के हिसाब से उतना ही शिफ्ट करना शुरू कर दिया। अब अगर हम आपको इसे उदाहरण के जरिए समझाएं तो जिस जीन में जावेद जाफरी जमीन पर पड़े हैं और मानव कौल उन्हें घड़े से पानी पिला रहे हैं, इस सीन के लिए पहले जावेद जाफरी का एक्सट्रीम क्लोजअप सीन लिया गया, और फिर मानव कौल का सीन बहुत दूर से लिया गया। बाद में इन सीन्स को क्लब किया गया। जिससे तैयार होता है यह कमाल का इल्यूजन।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।