लता मंगेशकर गाने वाली थीं अमिताभ की फिल्म में शिव स्तुति, रोटी बेलते-बेलते कैसे अनुराधा पौडवाल को मिला मौका?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनुराधा पौडवाल इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। फिल्म गानों से लेकर भजन तक को अपनी आवाज से सजाने वाली अनुराधा पौडवाल को फिल्मों में पहला मौका कैसे मिला इसकी बहुत दिलचस्प कहानी है। 

लता मंगेशकर गाने वाली थीं अमिताभ की फिल्म में शिव स्तुति, रोटी बेलते-बेलते कैसे अनुराधा पौडवाल को मिला मौका?

अनुराधा पौडवाल एक शानदार गायिका हैं। उन्होंने तमाम हिंदी फिल्मों और अलग-अलग भाषाओं में भजन गाकर सुनने वालों के दिलों पर राज किया है। पर क्या आप जानते हैं कि अनुराधा पौडवाल की आवाज पहली बार किस फिल्म में सुनाई दी थी? ये फिल्म थी अमिताभ बच्चन की अभिमान। इस फिल्म में अनुराधा पौडवाल को गाने का मौका किचन में रोटी बेलते हुए मिला।

कैसे फिल्मों में आई अनुराधा पौडवाल की अवाज?

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अनुराधा पौडवाल ने बताया कि कैसे वो एक बार किचन में अपने पति के लिए रोटियां बना रही थीं। उसी वक्त उन्हें एक श्लोक रिकॉर्ड करने को कहा गया। वो श्लोक असल में लता जी को रिकॉर्ड करना था, लेकिन जब एसडी बर्मन ने अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाना सुना तो उन्होंने फिर फिल्म के लिए भी अनुराधा से गाना रिकॉर्ड करवाया।

लता मंगेशकर को गाना था वो श्लोक

अनुराधा ने बताया कि उस वक्त अभिमान बन रही थी। उनके घर पर बैकग्राउंड पर काम चल रहा था। तो बर्मन दा यानी एसडी बर्मन को एक शिव स्तुति चाहिए थी, लेकिन उन्हें संस्कृत नहीं आती थी। तो एसडी बर्मन ने अरुण पौडवाल (अनुराधा पौडवाल के पति) से कहा कि वो अपनी मां से एक श्लोक ले आएं। बाद में उसे ट्यून कर दें ताकि वो श्लोक लता मंगेश्कर जी से गवाया जा सके।

किचन में रोटी बना रही थीं अनुराधा पौडवाल

अनुराधा ने बताया कि अरुण पौडवाल उनके पास आए। वो किचन में रोटी बेल रही थीं। अरुण ने उन्हें कहा कि इस श्लोक को रिकॉर्ड करके बताओ, मैंने अभी ये ट्यून किया है। इसे लता जी से रिकॉर्ड करना है। अनुराधा पौडवाल ने अपनी आवाज में श्लोक को रिकॉर्ड कर दिया। अरुण ने जब एसडी बर्मन को वो रिकॉर्डिंग सुनाई तो उन्होंने अरुण से पूछा कि ये किसने गाया है? अरुण ने जब बताया कि ये उनकी पत्नी अनुराधा ने गाया है तो उन्होंने अरुण से कहा कि अनुराधा गाना गाती हैं, आपने कभी बताया नहीं। इसके बाद एसी बर्मन ने कहा कि इतने छोटे से श्लोक के लिए लता मंगेश्कर को क्यों परेशान करना। अनुराधा से ही रिकॉर्ड कर लेंगे। इसके बाद किचन से सीधा अनुराधा पौडवाल रिकॉर्डिंग स्टूडियो में थीं और शिव स्तुति को रिकॉर्ड किया।

फिल्म में कब आती है अनुराधा पौडवाल की आवाज?

अनुराधा पौडवाल की आवाजा में ये स्तुति तब आती है जब अमिताभ बच्चन अपने गांव जाते हैं। उन्हें वहां एक मंदिर से शिव स्तुति की आवाज आती है। वो शिव स्तुति जया बच्चन गा रही होती हैं और अमिताभ बच्चन उस आवाज की तलाश में लग जाते हैं जिसने वो स्तुति गाई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।