जब शाहरुख खान ने दुखाया ऐश्वर्या का दिल, अपनी करीब 5 फिल्मों से निकलवा दिया, लेकिन क्यों?
शाहरुख खान खुद अपने एक इंटरव्यू में मान चुके हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को अपनी कई फिल्मों से निकलवा दिया था। जानिए क्या रही थी इसकी वजह?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। 'देवदास' से लेकर 'मोहब्बतें' और 'जोश' जैसी फिल्मों में दोनों के चार्म और एक्टिंग स्किल्स ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। लेकिन बाजवूद इसके कि लोगों ने इस ऑनस्क्रीन कपल को पसंद किया था, शाहरुख खान ने करीब 5 फिल्मों से ऐश्वर्या को निकलवा दिया था। गॉसिप्स की मानें तो शाहरुख खान ने यह फैसला तब लिया जब सलमान खान ने ऐश्वर्या के साथ उनकी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हंगामा किया था।
ऐश्वर्या थीं 'चलते चलते' की फर्स्ट चॉइस
साल 2003 में आई फिल्म 'चलते चलते' के बारे में कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय इस मूवी के लिए फर्स्ट चॉइस थीं, लेकिन फिर बीच में ही अचानक रानी मुखर्जी की एंट्री हो गई और वह फिल्म की लीड एक्ट्रेस बन गईं। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या को इसलिए हटाया गया क्योंकि सलमान खान सेट पर आकर प्रॉब्लम्स क्रिएट कर रहे थे। इससे शूटिंग में देरी और काम के माहौल में स्ट्रेस पैदा हो रहा था। हालांकि बाद में दोनों ही एक्टर्स ने आकर शाहरुख खान से इसके लिए माफी मांगी थी, लेकिन मेकर्स को उन पर यकीन नहीं हो रहा था।
कम से कम 5 फिल्मों से निकाला
सिमी ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने माना था कि उन्हें शाहरुख खान के साथ कम से कम 5 फिल्मों से निकाल दिया गया था। 'चलते चलते' के अलावा इस लिस्ट में 'वीर जारा' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्में भी शामिल थीं। ऐश्वर्या राय ने इस इंटरव्यू में कहा, “कुछ फिल्में थीं जो वह मेरे साथ करने वाले थे। लेकिन अचानक बिना किसी वजह के, वो फिल्में मेरे साथ नहीं हुईं। यह मेरा फैसला नहीं था। आप स्वाभाविक रूप से हैरान, हैरान और हर्ट होते हैं। आप इसके बारे में सोचते रहते हैं।”
'मुझे लगता है मैंने गलत किया'
शाहरुख खान ने भी बाद में ऐश्वर्या राय को अपनी फिल्मों से हटाए जाने की बात मानी थी और इसे एक गलती कहा था। शाहरुख खान ने कहा था कि किसी के साथ प्रोजेक्ट शुरू करना और फिर बिना किसी गलती के उसे फिल्म से हटा देना बहुत मुश्किल होता है। शाहरुख खान ने ऐश्वर्या को अपनी अच्छी दोस्त बताते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लगता है कि मैंने गलत किया। लेकिन एक प्रोड्यूसर के तौर पर, यह ठीक था। मैंने ऐश्वर्या से माफी मांगी। शाहरुख ने कहा कि ऐश्वर्या उनकी कुछ सबसे पसंदीदा को-स्टार्स में से एक हैं।
'मेरे हाथ बंधे हुए थे क्योंकि मैं..'
शाहरुख खान ने कहा था कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर, मेरे हाथ बंधे हुए थे क्योंकि मैं अकेला प्रोड्यूसर नहीं हूं। मेरे पास लोगों की एक टीम है, और इस बार हमारे साथ UTV भी काम कर रहा है। यह 10-11 लोगों का साथ में लिया गया फैसला था। शाहरुख खान ने कहा कि कंपनी की साख दांव पर थी और प्रोड्यूसर्स 3-4 महीने में यह फिल्म पूरी करना चाहते थे। बात में शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत प्रोफेशनल हैं और उन्हें हटाने का फैसला एक प्रोफेशनल डिसीजन था।


