क्या फिल्मों में वाकई ड्रग्स लेते हैं एक्टर्स? क्या होता है वो सफेद पाउडर, कैसे शूट होते हैं ऐसे सीन?
फिल्मों में हम अक्सर किसी एक्टर को सीन के दौरान ड्रग्स लेते हुए देखते हैं? लेकिन ड्रग्स तो गैरकानूनी है, तो फिर यह ड्रग्स जैसा दिखने वाला पाउडर क्या होता है? और इस तरह के सीन कैसे शूट किए जाते हैं? चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में आपने कई बार एक्टर्स को ड्रग्स लेते हुए देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि क्या वाकई एक्टर्स इस तरह का सीन करने के लिए ड्रग्स लेते हैं? जाहिर है नहीं, क्योंकि यह पूरी तरह गैरकानूनी है। तो फिर फिल्म में ड्रग्स के तौर पर दिखाया जाने वाला यह सफेद पाउडर आखिर क्या होता है? और क्या एक्टर्स सीन को रियल दिखाने के लिए वाकई इस पाउडर को नाक के जरिए खींचते हैं? अगर हां तो फिर यह उन्हें नुकसान तो नहीं पहुंचाता, और अगर नहीं, तो फिर यह सीन किए कैसे जाते हैं? चलिए आज यह सब कुछ समझते हैं।
क्या फिल्मों में वाकई ड्रग्स लेते हैं एक्टर?
फिल्मों में जिस सफेद पाउडर को पहले कोकेन ड्रग्स के तौर पर दिखाया जाता है यह एक लैग्जेटिव बेबी पाउडर या फिर कॉर्न स्ट्रार्च हुआ करता था। लेकिन इस पाउडर को नाक के जरिए सक करने (जोर से खींचने) की वजह से एक हॉलीवुड एक्टर को जब परमानेंट नेजल डैमेज हो गया, तो इसे तरीके के बदल दिया गया। इसके बाद से ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्रीज में इनॉर्सिटॉल नाम का एक विटामिन-B कंपाउंड इस्तेमाल किया जाता है, जो कि पूरी तरह हार्मलेस होता है। इसे खाने या फिर नाक के जरिए सक करने पर कोई नुकसान नहीं होता।
फिल्म में कैसे करते हैं ड्रग्स वाले सीन?
दिलचस्प बात यह है कि यह पाउडर इतना असली होता है कि असली ड्रग डीलर्स भी इसे ड्रग्स को पतला या असर को हल्का करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर कोई एक्टर सीन को करने के दौरान इस पाउडर को नाक से अंदर लेना ही नहीं चाहता तो? इसके लिए भी फिल्म जगत में एक जुगाड़ है। ज्यादातर एक्टर्स जो इस तरह के सीन में नाक से पाउडर सक नहीं करना चाहते, उनके नाक की साइड में एक एक्सट्रा रोल चिपकाया जाता है और यहीं से शुरू होता है वो जादू जो आपको समझ नहीं आता।
...और फिर शुरू होता है असली जादू
जब एक्टर के नाक से ड्रग्स लेने का सीन साइड से शूट किया जाता है, ठीक उसी वक्त पीछे खड़ा एक शख्स एक पंप को खींचता है। यह पंप एक पाइप के जरिए उस रोल से जुड़ा होता है जो एक्टर की नाक के साइड पर चिपकाया गया होता है। इधर एक्टर एक्ट करता है और उधर पंप प्रेशर से सामने मेज पर रखी इनॉर्सिटॉल की कतार को प्रेशर से खींच कर लेता है। देखने में यह कैमरे पर ऐसा लगता है कि जैसे एक्टर ने सच में ड्रग्स लिया हो। इसी तरह की दिलचस्प जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान को गूगल पर फॉलो करें।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


