Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHow Action Scenes Shoot In Movies Know How Actors Do Action Scene
फिल्मों में कैसे शूट होते हैं एक्शन सीन, एक्टर्स कैसे करते हैं खतरनाक स्टंट्स

फिल्मों में कैसे शूट होते हैं एक्शन सीन, एक्टर्स कैसे करते हैं खतरनाक स्टंट्स

संक्षेप:

आपने एक्शन फिल्में तो खूब देखी होंगी, लेकिन क्या आपने सोचा कि इन एक्शन फिल्मों को कैसे शूट किया जाता है और कैसे वो सीन क्रिएट किए जाते हैं।

Jan 09, 2026 01:13 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दर्शकों को एक्शन फिल्में काफी पसंद हैं। आपने कई बार देखा होगा कि मूवीज में कुछ ऐसे एक्शन सीन होते हैं जिन्हें देखकर आप भी सोच में पड़ जाते होंगे कि आखिर ये सीन शूट कैसे हुआ होगा। आज हम आपको बताते हैं कि फिल्मों में एक्शन सीन कैसे शूट किए जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे सीन होते हैं धमाके या खतरनाक एक्शन सीन

कई बार आपने देखा होगा कि गाड़ियों में ब्लास्ट होते हैं या फिर कोई भी ऐसे ही सीन होते हैं जो खतरनाक होते हैं, जैसे चलती गाड़ी, ट्रेन या हेलीकॉप्टर शूट, तो आपको बता दें कि ऐसे ज्यादातर सीन स्टूडियो में शूट किए जाते हैं और वीएफएक्स के जरिए इन सीन को बनाया जाता है जैसे नदी में बहने वाला सीन हो या पानी के अंदर का सीन हो या पहाड़ का कोई सीन हो।

रियल लोकेशन पर कैसे होते हैं शूट

वहीं जो रियल लोकेशन पर शूट होते हैं उन एक्शन सीन के दौरान अलग तरह से शूट होता है जैसे गाड़ियां उछलने वाला तो उसे किसी मशीन से अटैच्ड करके उछाला जाता है।

वहीं जब कोई हीरो एक्शन शूट करता है जैसे पहाड़ या बिल्डिंग से कूदना, आग के सीन जो सोते हैं उन्हें जब वीएफएक्स से एडिट किया जाता है और ये सीन ग्रीन पर्दे पर होता है। इसके बाद वीएफएक्स के जरिए सीन क्रिएट किए जाते हैं।

कुछ एक्टर्स के बॉडी डबल करते शूट

वहीं कुछ एक्टर्स का बॉडी डबल यूज होता है और वे एक्टर के जरिए एक्शन सीन करते हैं और सिर्फ एक्टर्स के चेहरे के क्लोज शॉट लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें:भारतीय फिल्मों में क्यों होते हैं गानें, क्या आपने सोचा है कभी? जानें इनकी वजह

कई एक्टर्स खुद करते एक्शन सीन

वहीं कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जो खुद अपने एक्शन शूट करते हैं जैसे अक्षय कुमार। अक्षय अपने सभी स्टंट्स खुद करते हैं। यहां तक की अब तो एक्ट्रेसेस भी अपने एक्शन सीन खुद करती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।