बीमार धर्मेंद्र का वीडियो चोरी से बनाकर लीक करने वाला अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार

बीमार धर्मेंद्र का वीडियो चोरी से बनाकर लीक करने वाला अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार

संक्षेप:

12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन इन सबके बीच, एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धर्मेंद्र बेड पर लेटे और पूरा देओल परिवार रोता बिलखता नजर आ रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद अब इसके रिकॉर्ड करने वाला अस्पताल कर्मचारी पकड़ा गया है।

Nov 13, 2025 08:33 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के परिवार और फैंस के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा है। 89 वर्षीय अभिनेता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ही उनके निधन की झूठी खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया। इसके बाद परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया कि वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। वहीं, 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन इन सबके बीच, एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें धर्मेंद्र लेटे दिख रहे हैं। उनका परिवार साथ है और सभी परेशान हैं। पास में कोई महिला रो रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि यह धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल करने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाली कर्मचारी गिरफ्तार

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के अंदर से लीक हुआ है। हालांकि इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि यह क्लिप धर्मेंद्र की देखरेख करने घर पहुंचे हॉस्पिटल स्टाफ ने लीक की है। इसमें धर्मेंद्र बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेता बेहोश दिख रहे हैं, जबकि उनके बेटे बॉबी देओल और सनी देओल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके बिस्तर के चारों ओर खड़े और बेहद भावुक दिख रहे हैं। इस क्लिप में सनी के बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी दिखाई दे रहे हैं। धरम पाजी की पहली पत्नी प्रकाश कौर उनके बगल में बैठी हैं और रो रही हैं। एचटी सिटी को खास जानकारी मिली है कि देओल परिवार के इस निजी पल को रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले अस्पताल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

परिवार ने जारी किया बयान

बता दें कि कल यानी बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे छुट्टी मिलने के बाद धर्मेंद्र को अस्पताल से घर लौट लाया गया। इसके बाद परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया, जिसमें लिखा था, 'श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही अपना स्वास्थ्य लाभ जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलें न लगाएं और इस दौरान उनकी और परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह आपसे प्यार करते हैं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।