IITian था हॉरर फिल्म पुराना मंदिर का सामरी एक्टर अनिरुद्ध अग्रवाल, इस वजह से डरावना हो गया था चेहरा
हॉरर फिल्मों में डरावने वाले सामरी एक्टर अनिरुद्ध अग्रवाल को हुई एक बीमारी की वजह से बदल गया था चेहरा। डरने लगे थे लोग। इसी डरावने चेहरे ने ऐसे दिलवाया सबसे यादगार किरदार।

1984 में हिंदी सिनेमा की सबसे हॉरर फिल्मों में से एक फिल्म पुराना मंदिर रिलीज हुई थी। इस फिल्म की हॉरर कहानी से ज्यादा डरवाना एक चेहरा था जिसे आज भी लोग देख लें तो उनकी रूह कांप जाती है। फिल्म पुराना मंदिर में सामरी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने उस समय की ऑडियंस को खूब डराया था। लेकिन क्या आप सामरी का किरदार निभाने वाले एक्टर अनिरुद्ध अग्रवाल को ये रोल कैसे मिला? जानिए कैसे एक IITian कैसे हिंदी फिल्मों का सबसे डरावना चेहरा बन गया।
अनिरुद्ध अग्रवाल थे IITian
सामरी का किरदार निभाने वाले एक्टर अनिरुद्ध अग्रवाल एक्टर बनना चाहते थे। लेकिन पिता चाहते थे कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे। इसलिए अनिरुद्ध ने पहले IIT रुड़की से अपनी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और फिर एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई चले गए। शुरुआत में उन्होंने तेरी मांग सितारों से भर दूं नाम की फिल्म में बहुत छोटा रोल किया। लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान एक्टर को एक दुर्लब बीमारी ने जकड़ लिया। इस बीमारी की वजह से उनके चेहरे की मसल और पूरा चेहरा भारी और अजीब होने लगा। लेकिन फिर इसी डरावने चेहरे की वजह से उन्हें उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली।
बीमारी की वजह से चेहरे में हुआ था बदलाव
इस बारे में खुद अनिरुद्ध ने अपने एक इंटरव्यू में बात की थी। उत्तराखंड के रहने वाले अनिरुद्ध जब मुंबई आए तो उन्हें एक दुर्लब मेडिकल कंडीशन हो गई जिस वजह से उनका चेहरा अजीब और बड़ा दिखने लगा। एक्टर ने बताया था कि लोग उनके चेहरे से डरने लगे थे। एक्टर ने आगे बताया कि एक दिन उन्हें एक शख्स ने कहा कि वो बहुत डेंजरस दिखते हैं, उनका चेहरा बहुत अलग है। तो क्या वो फिल्मों में काम करना चाहेंगे। अनिरुद्ध ने उन्हें बताया कि वो फिल्मों के लिए ही मुंबई आए थे लेकिन उन्हें कोई मौका नहीं मिल रहा था। इसके बाद उस शख्स ने अनिरुद्ध को रामसे ब्रदर्स के पास भेज दिया।
चेहरे की वजह से मिली फिल्म
अनिरुद्ध ने बताया कि उस समय रामसे ब्रदर्स ने फिल्म पुराना मंदिर की शूटिंग पूरी कर ली थी। बस कुछ हॉरर सीन शामिल करने थे। फिल्म 6 महीनों से बिना हॉरर सीन के पड़ी हुई थी। मेकर्स इस फिल्म में फेस मास्क लगाकर ऑडियंस को डराना नहीं चाहते थे क्योंकि उससे चेहरे के एक्स्प्रेशन नहीं दिखते। वो किसी ऐसे शख्स की तलाश में थे जिसके चेहरे का इस्तेमाल फिल्म में ऑडियंस को डराने के लिए किया जा सके। इसी दौरान अनिरुद्ध रामसे ब्रदर्स से मिलने पहुंच गए।
ऐसे मिली फिल्म पुराना मंदिर
अनिरुद्ध ने बताया कि वो रामसे ब्रदर के तुलसी रामसे से मिले। तुलसी रामसे अनिरुद्ध के चेहरे को देखकर बहुत खुश हुए। इसके बाद रामसे ब्रदर्स ने अनिरुद्ध अग्रवाल को फिल्म पुराना मंदिर में सामरी के किरदार में कास्ट किया। अनिरुद्ध के डरावने चेहरे का असर ऑडियंस पर इतना जबरदस्त हुआ कि फिल्म देखने के दौरान ऑडियंस डर में बैठी रहती थी। बाद में इसी किरदार पर फिल्म 3D सामरी भी बनी।
मुंबई में रह रहे हैं अनिरुद्ध
इसके बाद अनिरुद्ध अग्रवाल ने कई फिल्मों में काम किया। उन्हें अल्लाह रखा, राम लखन, बंद दरवाजा, त्रिमूर्ति, मेला जैसी फिल्मों में देखा गया। लेकिन फिल्म बैंडिट क्वीन में उनके किरदार बाबू गुर्ज्जर के काम को खूब सराहना मिली। आज अनिरुद्ध मुंबई में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


