Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?

Apr 17, 2026 11:11 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhoot Bangla Review in Hindi: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म कें हॉरर और काॅमेडी की कितनी मात्रा है।

Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?

Akshay Kumar Film Bhoot Bangla: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ आ गई है। अगर आप आज (17 अप्रैल) या इस वीकेंड टिकट खरीदकर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो रुक जाइए। मैंने ये फिल्म देख ली है और मैंने स्पॉइलर दिए बिना इस फिल्म की खूबियां और खामियां बताई हैं। पहले वो पढ़ लीजिए और उसके बाद तय कीजिए कि आपको इस 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म की टिकट लेनी है या नहीं।

खूबियां

1. अक्षय कुमार और असरानी की जोड़ी

दिवंगत एक्टर असरानी की ये आखिरी फिल्म है। उन्होंने इस फिल्म में लाजवाब काम किया है। उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी जब जब पर्दे पर आती है आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

2. राजपाल यादव और अक्षय कुमार

ट्रेलर में अक्षय कुमार और राजपाल यादव के सीन्स देखकर और डायलॉग्स सुनकर कुछ लोग कह रहे थे कि प्रियदर्शन ने ये फिल्म इन दोनों के वायरल मीम्स पर बनाई है। वहीं कुछ कह रहे थे कि ये ‘भूल भुलैया’ की कॉपी है। लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म में इन दोनों ने कमाल का काम किया है। यूं तो इन दोनों की जोड़ी कई बार आप पर्दे पर देख चूके हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ये आपको मनोरंजन करते हैं।

3. कॉमेडी

‘भूत बंगला’ का पहला पार्ट काफी मजेदार है। इंटरवल के पहले फिल्म मजेदार लगती है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की झलक देखने को मिलती है। अक्षय कुमार, असरानी और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ऑन पॉइंट होती है।

रेटिंग: फिल्म के पहले पार्ट को मैं 3.5 रेटिंग दूंगी।

खामियां

1. कास्टिंग

फिल्म की कास्टिंग अटपटी लगती है। मैं बताऊंगी नहीं कि किसने किसका रोल किया है, लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे और आपको पता चलेगा कि अक्षय कुमार के माता-पिता का रोल किसने प्ले किया है तब आप दंग रह जाएंगे। आपको वो चीज हजम नहीं होगी। पिता और बेटे का बाॅन्ड दिखाई नहीं देगा।

2. बैकग्राउंड म्यूजिक

हॉरर कॉमेडी फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत इम्पॉर्टेंट रोल प्ले करता है। बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से ही आपको डर का एहसास होता है, लेकिन ‘भूत बंगला’ में इसकी कमी थी। यही कारण है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कॉमेडी तो है, लेकिन हॉरर नहीं है।

3. कहानी और गाने

फिल्म की कहानी बहुत स्ट्रॉन्ग नहीं है। खासकर दूसरे पार्ट की। फिल्म के गाने भी बहुत बोरिंग हैं। जब-जब गाने आते हैं ऐसा लगता है कि काश यहां भी फॉर्वड का बटन होता।

रेटिंग: फिल्म के दूसरे पार्ट को मैं 2 रेटिंग दूंगी।

देखें या नहीं?

फिल्म में दिखाई गई कॉमेडी और असरानी के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ‘स्त्री’ जैसा कुछ मजेदार होगा तो आप निराश हो सकते हैं।

सार

फिल्म का नाम: भूत बंगला

स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, तबू, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर

डायरेक्टर: प्रियदर्शन

रेटिंग: 3.5

फिल्म कितनी लंबी है?: 2 घंटे 40 मिनट

डे 0 की कमाई

फिल्म आज (17 अप्रैल) दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं 16 अप्रैल के दिन रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यूज थे जिसे डे 0 कहा जा रहा है। डे 0 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।