क्रिस्टोफर नोलन ने की इस भारतीय फिल्म की तारीफ, कहा- ‘इसने मेरे होश उड़ा दिए थे’

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हॉलीवुड के सबसे फेमस डायरेक्टर में से एक क्रिस्टोफर नोलन ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत डायरेक्टर और उनकी बनाई फिल्म की तारीफ की है।

Christopher Nolan praises Satyajit Ray
किस्टोफर नोलन ने की सत्यजित रे की तारीफ

दो बार ऑस्कर जीतने वाले हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक तरफ क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरी तरफ, भारत के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की तारीफ की है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि उनकी फेवरेट भारतीय फिल्म कौन-सी है।

क्रिस्टोफर नोलन की पसंदीदा भारतीय फिल्म का नाम

क्राइटेरियन कलेक्शन ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में क्रिस्टोफर नोलन दुनिया भर की फेमस फिल्मों के कलेक्शन को देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब उनकी नजर सत्यजीत रे की 'द अपू ट्रायलॉजी' पर पड़ी, तो उन्होंने कहा, 'ये भारत के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक सत्यजीत रे की 'द अपू ट्रायलॉजी' है। इसकी शुरुआत 'पाथेर पांचाली' से हुई थी, जो एक अद्भुत फिल्म है। इसने मेरे होश उड़ा दिए थे। मैंने अभी तक इस ट्रायलॉजी के दूसरा और तीसरा पार्ट नहीं देखा है इसलिए मैं इन्हें ले जाने और इस कहानी को पूरा करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।'

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

नोलन का ये वीडियो सामने आते ही सिनेप्रेमी खुश हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक बेहतरीन डायरेक्टर ने दूसरे बेहतरीन डायरेक्टर की तारीफ की है।' दूसरे फैन ने कमेंट किया, 'ये तो ऐसा है जैसे एक भगवान दूसरे भगवान की तारीफ कर रहे हों।' वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'ये जानकर हैरानी हुई कि उन्होंने अब तक सिर्फ 'पाथेर पांचाली' ही देखी है, बाकी दो पार्ट्स नहीं!'

क्या है 'द अपू ट्रायलॉजी'?

विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के उपन्यासों पर आधारित 'द अपू ट्रायलॉजी' में तीन फिल्में शामिल हैं।

1. पाथेर पांचाली (1955)

2. अपराजितो (1956)

3. अपूर संसार (1959)

ये सीरीज एक गांव के गरीब लड़के 'अपू' के बचपन से लेकर उसके बड़े होने तक के सफर को दिखाती है। ये ट्रायलॉजी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में फेमस है। इस ट्रिलॉती तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ-साथ कान्स, बर्लिन और वेनिस जैसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में भी सम्मान हासिल किए हैं।

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच रही है। ये फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी है। इसके कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से अब तक 350 मिलियन डॉलर से ज्यादा और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म में मैट डेमन, एनी हैथवे और टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडक्रिस्टोफर नोलन ने की इस भारतीय फिल्म की तारीफ, कहा- ‘इसने मेरे होश उड़ा दिए थे’