अल्लू अर्जुन की 'राका' में इस बड़े हॉलीवुड स्टार की एंट्री, अगले महीने शाहरुख खान भी शूट करेंगे कैमियो

लाइव हिन्दुस्तान
share

अल्लू अर्जुन की 'राका' में अगले साल की बड़ी फिल्मों में से एक बनी हुई है। अब इस फिल्म में एक बड़े हॉलीवुड एक्टर की एंट्री होने की खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान का भी कैमियो होगा शूट। जानिए नई अपडेट

hollywood actor will smith may seen in allu arjun raaka,
अल्लू अर्जुन की 'राका' में इस हॉलीवुड स्टार की एंट्री, शाहरुख शूट करेंगे कैमियो

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका'खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेस एक साथ दिखेंगी। अब ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ भी नजर आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 'राका'में विल स्मिथ का एक खास कैमियो होने वाला है। खास बात ये है कि शाहरुख खान भी ‘राका' में नजर आएंगे।

अल्लू अर्जुन की 'राका' में विल स्मिथ और शाहरुख खान कैमियो

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ डेट पर काम कर लिया गया है। 'राका'की शूटिंग जब विदेश में शुरू होगी तब ही विल स्मिथ भी अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे। उनके कॉस्टयूम फाइनल कर लिए गए हैं। विल को इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर फिल्म की कास्ट और क्रू एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान भी 'राका' के इंटरनेशनल शेड्यूल से जुड़ने वाले हैं। फिलहाल किंग खान फिल्म किंग के आखिरी चरण की शूटिंग में बिजी हैं। वो एक गाना शूट कर रहे हैं। इसके बाद सितंबर में 'राका' में अपने कैमियो की शूटिंग करेंगे। लेकिन फिल्म में शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन एक सीन में नजर आएंगे या नहीं ये देखने का इंतजार हो रहा है।

विल स्मिथ

'राका' में हीरोइन का रोल

बता दें, इस साल अप्रैल में अल्लू अर्जुन के लुक के साथ फिल्म 'राका'के टाइटल का एलान हुआ था। रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म वैदिक युग आर बेस्ड है।इस फिल्म में दीपिका एक प्रेग्नेंट महिला के किरदार में नजर आएंगी जो अपने सर्वाइवल के लिय लड़ाई लड़ रही हैं। उनके साथ रश्मिका का किरदार जुड़ा होने वाला है। वो दीपिका के किरदार की प्रोटेक्टर के रूप में दिखेंगी। और जाह्नवी उसी युग की एक रानी होंगी। एस अभी कहा जा रहा है कि सी फिल्म में अल्लू अर्जुन ट्रिपल रोल में होंगे। लेकिन फिलहाल फिल्म से जुड़ी कोई आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है।

Allu Arjun Film Raaka

अल्लू अर्जुन की 'राका' की रिलीज

फिल्म 'राका' का डायरेक्शन एटली कर रहे हैं जो इससे पहले शाहरुख खान के साथ जवान बना चुके हैं। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मानें तो फिल्म 'राका' दिसंबर 2027 में थिएटर में रिलीज होगी। बता दें, अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'राका' में एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है जिससे बहुत उम्मीदें हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअल्लू अर्जुन की 'राका' में इस हॉलीवुड स्टार की एंट्री, शाहरुख शूट करेंगे कैमियो