Holi Songs Mashup 2026: होली पर बजाएं ये 50+ डांस के सुपरहिट गाने, हिल जाएगा मोहल्ला

Mar 03, 2026 07:05 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Holi party songs 2026: होली की पार्टी की तैयारी में बिजी हैं तो आपकी थोड़ी सी मदद हम कर देते हैं। आपको पार्टी के लिए नए, पुरानी, भोजपुरी, हिंदी और डांस वाले जैसे भी गाने चाहिए हमने यहां इकट्ठे किए हैं।

Holi Songs Mashup 2026: होली पर बजाएं ये 50+  डांस के सुपरहिट गाने, हिल जाएगा मोहल्ला

होली का त्योहार केवल रंगों का ही नहीं बल्कि धूम-धड़ाके का भी फेस्टिवल है। सालभर की चिंताओं को छोड़कर जब होली पर लोग दिल खोलकर नाचते हैं तो ये मौका और भी यादगार बन जाता है। कितना अच्छा हो जो इस होली लोग आपकी प्लेलिस्ट की तारीफ करें। यहां बॉलीवुड के नए, पुराने और भोजपुरी गानों के ज्यूक बॉक्स हैं। इनमें सोनी-सोनी अंखियों वाली , जय-जय शिव शंकर जैसे वाईआरएफ के सुपरहिट गाने, रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा, होलिया में उड़े रे गुलाल और भोजपुरी इंडस्ट्री के दिल खुश करने वाले सुपरहिट डांस नंबर्स हैं। आप यहां दिए गए लिंक्स को सेव कर सकते हैं। पार्टी में गाने खोजने और बार-बार बदलने का टाइम बचेगा। यहां आपके लिए हैं 50 से ज्यादा होली पार्टी सॉन्ग्स।

मोहब्बतें के गाने से करें शुरुआत

पार्टी का माहौल बनाने के लिए आप वाईआरएफ वाले ज्यूक बॉक्स से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें होली के रंग मा, मन्नत, गुलाबी, मधुबाला, हद कर दे जैसे गाने हैं। 2026 की होली पार्टी की ये परफेक्ट शुरुआत हो सकती है। इस लिस्ट में 7 गाने हैं।

यहां क्लिक करें

पार्टी में मैशअप का तड़का

'होली खेले रघुवीरा' से लेकर 'बलम पिचकारी' तक, इन गानों ने होली खेलने के तरीके को बदल दिया है। इन गानों की खूबी यह है कि इनकी धुन सुनते ही बच्चा हो या बुजुर्ग, हर कोई अपने आप झूमने लगता है। इनमें मस्ती भी है और रिश्तों की छेड़छाड़ भी, जो होली के माहौल को और भी खुशनुमा बना देती है। 2026 का ये मैशअप चला दें तो लोग अपने कदम नहीं रोक पाएंगे।

अब पुराने गानों से लाएं नॉस्टैल्जिया

आज ना छोड़ेंगे, जोगीजी धीरे-धीरे, अंग से अंग लगाना जैसे गानों से होली की ठिठोली कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि किसी का दिल ना दुखे। इस ज्यूक बॉक्स में 8 गाने हैं जो आपकी पार्टी को मस्ती से भर देंगे।

2026 की मिक्स प्लेलिस्ट

होली कि इस प्लेलिस्ट में नए-पुराने 19 गाने हैं। सारे गाने होली के नहीं बल्कि डांस फ्लोर पर आग लगाने वाले हैं। छम्मा-छम्मा, चांदी की डाल, धातिंग नाच, हटा सावन की घटा, जिसे देख मेरा दिल धड़का मेरी जान तड़पती है... ये गाने 90 के दशक के म्यूजिक लवर्स के रोंगटे खड़े कर देंगे।

यहां क्लिक करें

भोजपुरी प्ले लिस्ट

डांस पार्टी और मस्ती का मौहाल हो तो भोजपुरी गाने कैसे छूट सकते हैं। यहां भोजपुरी गानों का ज्यूक बॉक्स है। इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री सुपरहिट गाने हैं। ये गाने आप नॉनस्टॉप चलते छोड़ सकते हैं। आखिर में लाइव हिंदुस्तान की तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, आपकी पार्टी में खूब धमाल हो। इस लिस्ट में 16 गाने हैं।


Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।