चंदा मामा दूर के…लल्ला लल्ला लोरी..ये हैं बेस्ट 5 लोरी सॉन्ग, 70 सालों से सुना जा रहा है ये एक गाना, आज भी है मशहूर
हिंदी फिल्मों में बच्चों के लिए बने ये लोरी सॉन्ग 70 सालों बाद भी मशहूर हैं। हिंदी फिल्मों की ये 5 ऐसी लोरियां हैं जो आज भी मशहूर हैं। एक पिता ने बेटे लिए बनाई थी इस लोरी की धुन। उसी बेटे ने पिता को दिए सितम।

हिंदी फिल्मों में बच्चों के लिए भी कई खूबसूरत गाने बने हैं। कई लोरियां हैं जिन्हें आज भी माएं अपने बच्चों को सुलाने के लिए सुनाती हैं। वैसे तो म्यूजिक डायरेक्टर्स ने बच्चों के लिए कई लोरी सॉन्ग बनाए हैं। लेकिन उनमें से ये पांच बेहद खास हैं। ब्लैक एंड वाइट के दौर से लेकर रंगीन पिक्चर में इन लोरी गीतों को मां या पिता के द्वारा गाते हुए देखा गया है। एक गाना ऐसा भी है जिसे एक पिता ने अपने बेटे के लिए बनाया था। लेकिन जब बेटा बड़ा हुआ उस पिता को ही घर से निकाल दिया।
चंदा मामा दूर के
चंदा मामा दूर के आपने एनीमेशन वर्जन देखे और सुने होंगे। लेकिन ये ओरिजिनल गाना 1955 में आई फिल्म वचन का है।इस गाने को आशा भोसले ने गाया था। इस गीत को म्यूजिक कंपोजर रवि ने लिखा और बनाया था। ये वहीं रवि है जिन्होंने अपनी एक्ट्रेस बहू वर्षा उसगांवकर और बेटे पर हिंसा के आरोप लगाए थे। ये गाना 70 सालों बाद भी चलन में हैं।
लल्ला लल्ला लोरी
1977 में आई फिल्म मुक्ति में एक पिता अपनी बेटी के लिए गाता है 'लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी'। ये गाना आज आज भी माएं सोने से पहले अपने बच्चे के लिए गाती हैं। ये गाना शशि कपूर पर फिल्माया गया था जिसे मुकेश ने आवाज दी थी। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा और RD बर्मन ने अपने म्यूजिक से तैयार किया था। गाने के दो वर्जन दिखाए गए थे। एक में पिता हंसते खेलते बेटी को सुला रहा है और दूसरे सैड वर्जन में एक मां अपनी बेटी को गोद में लिए गाने को गुनगुना रही है।
सुरमई अंखियों में
साल 1983 में सदमा नाम की एक फिल्म आई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी का किरदार अपनी याददाश्त खो बैठता है और एक बच्चे की तरह बर्ताव करता है। श्रीदेवी के इसी किरदार के लिए उन्हें देखभाल कर रहे कमल हासन यानी सोमू उनको सुलाने के लिए गाना गाते हैं 'सुरमई अंखियों में नन्ना मुन्ना एक सपना दे जा रे’। इस गाने को गुलज़ार ने लिखा था और KJ येसुदास ने गाया था।
चंदा है तू मेरा सूरज है तू
1969 में आई फिल्म आराधना में ये गाना इस्तेमाल हुआ था। फिल्म में शर्मिला टैगोर का किरदार अपने बेटे के लिए गाना गाता है ‘चंदा है तू मेरा सूरज है तू’। इस फिल्म में राजेश खन्ना लीड रोल में थे। गाने के गेट लिखे थे आनंद बक्शी ने और इस गाने अपनी मखमली आवाज में गाया था ;लता मंगेशकर ने। गाना आज भी हिट है और पसंद किया जाता है।
तुझे सूरज कहूं या चंदा
1969 में फिल्म आई थी एक फूल दो माली। इस फिल्म में वैसे यो बहुत खूबसूरत गाने थे। बलराज साहनी पर फिल्माया गया ‘तुझे सूरज कहूं या चंदा’ बहुत पसंद किया गया। इस गाने को मन्ना डे ने अपनी आवाज में गाया था और लिखा था प्रेम धवन ने। रवि ने म्यूजिक बनाया था।
रवि ने ये गाना अपने बेटे अजय के लिए कंपोज़ किया था। लेकिन सालों पहले खबरें सामने आई कि रवि ने अपने बेटे और एक्ट्रेस बहू वर्षा उसगांवकर पर हिंसा का आरोप लगाया था।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


