Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHina Khan And Rocky Jaiswal Call Avika And Milind Wedding On TV Daring Says We Cannot Do This
अविका गौर और मिलिंद के टीवी में शादी करने पर हिना खान बोलीं- वो दोनों तो...

अविका गौर और मिलिंद के टीवी में शादी करने पर हिना खान बोलीं- वो दोनों तो...

संक्षेप:

हिना खान और रॉकी जैसवाल शो पति पत्नी और पंगा में साथ नजर आए थे। इसी शो में अविका गौर और मिलिंद ने शादी की थी। अब हिना और रॉकी ने उनके शादी के फैसले को डेयरिंग बताया है।

Jan 21, 2026 04:37 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अविका गौर और मिलिंद ने पिछले साल नेशनल टीवी पर शादी की थी। दोनों की शादी के हर फंक्शन को टीवी पर टेलिकास्ट किया गया था शो पति, पत्नी और पंगा के जरिए। पहले सभी को लगा कि ये सब ऐसी ही होगा, लेकिन दोनों ने रियल में शादी की और शादी के बाद साथ रह रहे हैं। अब हिना खान और रॉकी ने इस पर अपनी बात रखी है और उन्होंने अविका और मिलिंद को डेयरिंग बताया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हिना बोलीं हम ऐसा नहीं कर सकते

एल्विश यादव के पॉडकास्ट में हिना ने कहा, बहुत डेयरिंग चीज है। अगर आप हमसे पूछें कि हम ऐसा कर सकते हैं कि नहीं तो बता दें कि हम बिल्कुल भी ऐसा नहीं कर सकते।

रॉकी ने कहा, ‘हम थोड़े पर्सनल हैं। हम ज्यादा वो बाहर नहीं करते हैं।’ हिना ने फिर कहा, ‘लेकिन उनकी अपनी मर्जी है। मिलिंद एक नंबर कंजूस है। पैसे बचाए हैं उसने।’

शादी को लेकर ट्रोलिंग पर क्या बोली थीं अविका

वैसे बता दें कि अविका इससे पहले न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा आइडिया था टीवी पर शादी करने का। जब मैंने मिलिंद को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मेरे इरादे तो सही हैं, लेकिन लोगों को पसंद नहीं आएगा और कहेंगे कि मैंने पैसे के लिए ये सब किया। जिसे ट्रोल करना है करो। हमे पता है हम सही थे।'

वहीं मिलिंद ने कहा था, ‘आज कल ऐसी कौनसी शादी है जहां 50 फोटोग्राफर्स नहीं होते, लोग रील नहीं बनाते। सब करते हैं।’

ये भी पढ़ें:हिना खान ने की अपनी कैंसर जर्नी पर बात, बोलीं- काफी मुश्किल था, वो दिन तो...

शो के बाकी कंटेस्टेंट्स

बता दें कि पति पत्नी और पंगा शो में हिना खान-रॉकी जैसवाल, अविका गौर-मिलिंद के अलावा रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला, स्वरा भास्कर-फाहद, देबीना बनर्जी-गुरमीत चौधरी, गीता फोगाट-पवन कुमार, सुदेश लहरी-ममता लहरी भी थे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।