Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHimani Shivpuri Recalls First Meeting With Bollywood Late Actor Dharmendra On DDLJ Sets
'इंडस्ट्री में तुम्हारा...', जब DDLJ के सेट पर धर्मेंद्र को देखते ही फिदा हो गई थीं हिमानी शिवपुरी, शेयर की खास यादें

'इंडस्ट्री में तुम्हारा...', जब DDLJ के सेट पर धर्मेंद्र को देखते ही फिदा हो गई थीं हिमानी शिवपुरी, शेयर की खास यादें

संक्षेप:

24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन के बाद लगातार स्टार्स धर्मेंद्र से जुड़ी पुरानी और खास यादें शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने अपने हालिया इंटरव्यू में धर्मेंद्र से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं।

Nov 29, 2025 05:00 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Himani Shivpuri on Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर एक्टर धर्मेंद्र के निधन ने हर किसी को गहरा सदमा दिया। 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन के बाद लगातार स्टार्स धर्मेंद्र से जुड़ी पुरानी और खास यादें शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने अपने हालिया इंटरव्यू में धर्मेंद्र से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं हिमानी शिवपुरी ने इंटरव्यू में क्या बोला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वो इतने हैंडसम लग रहे थे

हिमानी शिवपुरी ने हाल ही में टेली टॉक इंडिया को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र जी से जुड़ी अपनी यादें शेयर की। इंटरव्यू में हिमानी ने कहा, 'यह मेरी दूसरी फिल्म DDLJ थी और वह सेट पर आए थे और क्या पर्सनैलिटी थी। मुझे लगता है कि वह 60s या 50s के आखिर में थे। इतने हैंडसम लग रहे थे, लाल गाल और ऐसा करिश्मा। और मुझे उनकी सभी फिल्मों के पल याद हैं, गुड्डी, चुपके चुपके, शोले, सत्यकाम, फूल और पत्थर... मुझे लगा कि गुड्डी को कैसा लगा होगा। वह बहुत प्यारे थे।'

धरम पाजी ने कहा, 'इंडस्ट्री में वेलकम है'

हिमानी ने आगे बताया कि कैसे उनकी को-एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने उनकी और धर्मेंद्र दोनों का इंट्रोडक्शन करवाया था। 'धरम पाजी ने कहा, 'इंडस्ट्री में वेलकम है' और ढेर सारी बधाइयां-शुभकामनाएं दीं। वो कमाल के इंसान थे। इतना प्यार और इतनी नेकी थी उनमें, यही उनकी पर्सनैलिटी थी। मेरे ख्याल से वो सबसे अंडररेटेड एक्टर थे। हमें संजीव कुमार या दिलीप कुमार तो याद रहते हैं, लेकिन धरम पाजी ने कॉमेडी भी की, ट्रेजडी भी की और एक्शन भी। वो पहले ही-मैन थे। मुझे लगता है अब जाकर लोग उन्हें उनकी असली वैल्यू दे रहे हैं। पहले कभी नहीं मिली, ऐसा मुझे लगता है। जो प्यार लोगों का उनको मिला, किसी भी एक्टर के लिए वही सबसे बड़ी चीज होती है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।