Hera Pheri 3: ठंडे बस्ते में चली गई है 'हेरा फेरी 3'? राइटर के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी को दोबारा साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बुरी खबर है। फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने संकेत दिया है कि फिल्म फिलहाल कई कानूनी और शेड्यूल संबंधी दिक्कतों में फंसी हुई है।

'हेरा फेरी 3' जब से अनाउंस हुई है तब से ही विवादों में है। पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने एक साथ पपराजी को पोज देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई। फिर परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ दी। ऐसे में अक्षय कुमार (फिल्म के प्रोड्यूसर) ने उनपर केस किया। कुछ समय बाद परेश रावल फिल्म करने के लिए राजी हो गए। लेकिन फिल्म शुरू नहीं हुई। वहीं अब फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने बढ़ा बयान दिया है।
क्या बोले रोहन?
रोहन शंकर ने बताया कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रियदर्शन (डायरेक्टर) फिल्म का हिस्सा हैं तो वो भी हैं। उन्होंने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मेरी बातचीत चल रही थी और सबकुछ फाइनल भी होने वाला था, लेकिन फिल्म के कानूनी पचड़ों में फंसने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उम्मीद है कि अगर 'हेरा फेरी 3' बनती है और अगर उसमें प्रियदर्शन सर होते हैं, तो शायद मैं भी उसमें शामिल होऊंगा।'
‘अगर प्रियदर्शन सर होते हैं’ से क्या मतलब?
जब रोहन से पूछा गया कि ‘अगर प्रियदर्शन सर होते हैं’ से उनका क्या मतलब है तो शंकर ने फिल्ममेकर के बिजी शेड्यूल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'प्रियदर्शन सर बहुत काम करते हैं। हमने अभी-अभी 'भूत बंगला' और 'हैवान' की शूटिंग पूरी की है, और अब उन्हें एक और फिल्म करनी है। उसके बाद, उन्हें मोहनलाल सर के साथ एक फिल्म करनी है, जो उनकी 100वीं फिल्म होगी... वह रुकते नहीं हैं। प्रियदर्शन सर बहुत काम करते हैं। प्रियदर्शन सर और अक्षय सर, दोनों ही काम के दीवाने हैं।'
फिल्म बनेगी या नहीं?
उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें एक फिल्म करनी होती है, फिर दूसरी लिखनी होती है, फिर उसकी शूटिंग करनी होती है इसलिए वह लगातार काम करते रहते हैं। अब, इस तरह के शेड्यूल में, 'हेरा फेरी' कब बनेगी और ये सारी दिक्कतें कब सुलझेंगी पता नहीं।'
प्रियदर्शन सर ये फिल्म करेंगे या नहीं?
उन्होंने कहा, 'अगर ये दिक्कतें जल्दी सुलझ जाती हैं, तो प्रियदर्शन सर यह फिल्म जरूर करेंगे। मुझे नहीं पता कि वहां क्या चल रहा है, लेकिन इन सब के बीच प्रियदर्शन सर अपना काम नहीं रोकेंगे। हो सकता है कि 'हेरा फेरी' शुरू होने से पहले ही वह पांच और फिल्में बना लें।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


