देओल फैमिली से अनबन की गॉसिप करने वालों को हेमा मालिनी की दो टूक- ये हमारा पर्सनल मामला है
हेमा मालिनी चाहती हैं कि लोग धर्मेंद्र को याद करें और प्यार देते रहें ना कि इस बात की फिक्र करें कि उनके घर में क्या चल रहा है। उन्होंने धर्मेंद्र को लोनावला फार्महाउस की तारीफ की और बताया कि शायद सनी देओल इसे म्यूजियम बनाने पर विचार कर रहे हैं।

धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार की प्रार्थना सभा में हेमा के ना होने और उनकी अलग प्रेयर मीट्स पर कई सवाल कर रहे थे। अब हेमा ने बताया है कि ऐसा क्यों किया गया। परिवार में सब रजामंदी से हो रहा है और बाहर के लोगों को इन सबकी फिक्र करने की जरूरत नहीं। हेमा ने धर्मेंद्र के लोनावला फार्महाउस की तारीफ की और बताया कि कुछ रोज पहले ही हेमा और उनकी बेटियों के लिए घी लेकर आए थे।
कुछ दिन पहले फार्म से घी लाए थे धर्मेंद्र
हेमा दिल्ली टाइम्स से बात कर रही थीं। उन्होंने धर्मेंद्र के लोनावला वाले फार्महाउस की तारीफ की। बोलीं, 'उनका लोनावला का फार्महाउस बहुत सुंदर है, यह मिनी पंजाब जैसा लगता है। वहां उनकी गायें हैं। हमें फार्म का घी मिलता है। दो महीने पहले ही वह हमारे लिए गाय की तीन बोतलें लाए थे और बोले थे, 'ये एशा के लिए, ये अहाना के लिए और ये तुम्हारे लिए।' हेमा बोलीं वह बहुत प्यार करने वाले और अच्छे इंसान थे। जब मैं नहीं होती थी तो वह लोनावला में वक्त बिताते थे। मैं लौटती थी तो मुंबई में मेरे साथ रहने आ जाते थे।
इसलिए रखी थीं कई प्रेयर मीट्स
हेमा ने यह भी कहा कि वह अपने काम फिर से शुरू कर रही हैं। इससे धर्मेंद्र को खुशी होगी। धर्मेंद्र की प्रेयर मीट को लेकर कई तरह की गॉसिप्स थीं। हेमा और उनकी बेटियों ने धर्मेंद्र के लिए अलग प्रार्थना सभा रखी थी। इस पर हेमा बोलीं, 'ये हमारे घर का पर्सनल मामला है। हमने एक-दूसरे से बात की। मैंने एक प्रेयर मीट अपने घर पर रखी थी क्योंकि लोगों का ग्रुप अलग था। दिल्ली में रखी क्योंकि मैं पॉलिटिक्स में हूं इसलिए इस फील्ड के लोगों के लिए भी प्रेयर मीट रखना जरूरी था। मथुरा मेरा निर्वाचन क्षेत्र है और लोग वहां उनके लिए पागल हैं तो वहां भी प्रेयर मीट रखी थी। मैंने जो किया उसकी खुशी है।'
क्या धर्मेंद्र के फार्महाउस का बनेगा म्यूजियम?
हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या हेमा मालिनी के लोनावला फार्महाउस को उनके फैन्स के लिए म्यूजियम बनेगा? इस पर हेमा बोलीं, 'सनी इस पर ऐसा कुछ सोच रहे हैं। वह जरूर कुछ करेंगे। सब कुछ अच्छी तरह से हो रहा है। चिंता करने की बात नहीं कि ये दो अलग परिवार हैं, पता नहीं क्या होगा। किसी को इतनी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम लोग एकदम अच्छे हैं।'

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




