रेखा को हीरोइन बनने से पहले से जानती थीं हेमा मालिनी, ऐसे हुई पहली मुलाकात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हेमा मालिनी ने हाल में एक्ट्रेस रेखा से अपनी मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। रेखा उस समय एक शरारती बच्ची थीं और फिल्मों में नहीं आई थीं। रेखा और हेमा ने साथ में एक परफॉरमेंस भी की थी।

hema malini and rekha

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और रेखा को कई फिल्मों में साथ काम करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों एक्ट्रेस फिल्मों में कदम रखने से पहले ही एक दूसरे को जानती थीं। हेमा मालिनी ने हाल में बताया कि उन्होंने रेखा को पहली बार एक तब देखा था जब वो फिल्मों में नहीं आई थी और एक शरारती बच्ची थीं। दोनों एक ही जगह से डांस की ट्रेनिंग ले रही थीं। हेमा ने बताया तब उन्हें नहीं बता था कि ये शैतान बच्ची एक दिन इतनी बड़ी एक्ट्रेस बन जाएगी। दोनों के बीच आज भी बहनों जैसा रिश्ता और गहरी दोस्ती है।

हेमा मालिनी और रेखा की पहली मुलाकात

हेमा मालिनी हाल में इंडियन शो के दौरान होस्ट आदित्य नारायण ने हेमा से उनकी और रेखा के रिश्ते और साथ काम करने के अनुभव के बारे में सवाल कर लिया। इसके जवाब में हेमा ने कहा कि उन्होंने रेखा तो तब देखा था जब वो एक छोटी बच्ची थीं। वो भरतनाट्यम सीख रही थीं चेन्नई में। उस वक्त कुचिपुड़ी भी सीखना शुरू कर दिया था। ये वो समय था जब हेमा की फिल्म सपनों के सौदागर रिलीज हो गई थी, लेकिन वो स्टेज परफॉरमेंस में एक्टिव थीं। वहां वो एक छोटी सी बच्ची थी जिसके बारे में गुरुजी हमेशा कहते थे कि ये डांस रिहर्सल से भाग जाती है, इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है। वो बहुत ही शरारती बच्ची थी।

हेमा मालिनी

साथ में की थी परफॉरमेंस

हेमा ने बताया कि उन्होंने साथ में एक परफॉरमेंस भी की थी जो कृष्णा, रुकमनी, और सत्यभामा की कहानी पर आधारित था। उसमें रेखा नारद मुनि बनीं थीं। हेमा ने कहा नारद के कॉस्टयूम में वो बहुत प्यारी लग रही थी और उन्होंने कमाल की परफॉरमेंस दी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उस वक्त बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कुछ सालो बाद वो बॉम्बे और हिंदी फिल्मों की इतनी बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी। बाद में दोनों एक्ट्रेस ने गोरा और काला नाम की फिल्म में साथ काम किया और इस दौरान पुरानी यादों को ताजा करती थीं।

परिवार थे साथ और आज भी है दोस्ती

हेमा ने ये भी बताया कि रेखा की मम्मी और उनकी मां का जन्मदिन एक ही दिन यानी 3 जनवरी को होता था तो दोनों परिवार अपनी दोनों मांओं का जन्मदिन एक ही दिन मनाया करते थे। हेमा ने कहा कि रेखा आज भी उनकी अच्छी दोस्त हैं और वो बहनों की तरह एक दूसरे के लिए हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।