Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHema Malini Talked About Dharmendra unfulfilled wish during prayer meet in delhi
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा, बोलीं- वह सब चीजें प्लान कर रहे थे, लेकिन…

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा, बोलीं- वह सब चीजें प्लान कर रहे थे, लेकिन…

संक्षेप:

बॉलीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र के निधन के 17 दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उनकी याद में दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस प्रार्थना सभा में उनकी बेटियों ईशा और अहाना देओल भी हेमा मालिनी के साथ दिखीं।

Dec 11, 2025 10:58 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी बेटियों (ईशा देओल और अहाना देओल) ने 11 दिसंबर के दिन दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को सम्मान देने के लिए दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस प्रार्थना सभा में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, कंगना रनौत जैसी कई जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं और उन्होंने ही-मैन को श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में, हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति की उस ख्वाहिश का खुलासा किया जो अधूरी रह गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
ये भी पढ़ें:इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- मुझे अपने प्यारे धरम जी के बिना जीना सीखना होगा

‘यही उनकी खूबी थी’

हेमा मालिनी बोलीं, “देखते ही देखते धर्मेंद्र जी के अस्तित्व का एक और पहलू सामने आया जब वह उर्दू की शायरी करने लगे थे। उनकी खास बात ये थी कि कोई भी परिस्थिति हो वह तुरंत उस पर एक शेर सुना दिया करते थे। यही उनकी खूबी थी।"

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की इक्कीस फिल्म को लेकर एक ख्वाहिश रह गई अधूरी

कौन-सी अधूरी ख्वाहिश?

हेमा मालिनी ने नम आंखों से आगे कहा, "मैंने भी कई बार उनसे कहा कि आप इतना अच्छा लिखते हैं तो आपको इसे एक किताब के रूप में प्रकाशित करना चाहिए। आपके बहुत चाहने वाले हैं। आपके फैंस को पसंद आएगा तो वह बहुत सीरियस हो गए। वह ये करना चाहते थे। वह सबकुछ प्लान कर रहे थे, लेकिन उनका ये सपना, उनका ये काम अधूरा रह गया।”

धर्मेंद्र का परिवार

धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की, जिनसे उनके चार बच्चे हुए। उन्होंने 1980 में हेमा से शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं। इतने सालों तक लोगों का मनोरंजन करने के बाद दिग्गज अभिनेता 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर चले गए।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।