Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHema malini talked about dharmendra during prayer meet in delhi said humara pyaar sachcha tha
इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- अब मुझे अपने प्यारे धरम जी के बिना जीना सीखना होगा

इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- अब मुझे अपने प्यारे धरम जी के बिना जीना सीखना होगा

संक्षेप:

गुरुवार के दिन दिल्ली में हेमा मालिनी और ईशा देओल ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की याद में प्रेयर मीट आयोजित की। इस प्रेयर मीट में कई सेलेब्स और नेता पहुंचे।

Dec 11, 2025 07:27 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति और हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की याद में दिल्ली में प्रेयर मीट आयोजित की। गुरुवार के दिन, धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने अमित शाह, जेपी नड्डा और कंगना रनौत समेत कई सारे लोग अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पहुंचे। उनकी बेटियों ईशा और अहाना भी अपने पिता की प्रेयरमीट में आईं। इस दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में दो शब्द कहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
हेमा मालिनी

‘कभी नहीं सोचा था अपने धरम जी के लिए…’

हेमा मालिनी ने कहा, “इस प्रार्थना सभा में आप सभी का स्वागत करते हुए मैं बहुत इमोशनल महसूस कर रही हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे शोक सभा होस्ट करनी पड़ेगी, वो भी अपने धरम जी के लिए। पूरी दुनिया उनके जाने का दुख मना रही है। लेकिन मेरे लिए यह एक ऐसा सदमा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता…अब मुझे उनके बिना जीना सीखना होगा।”

ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की इक्कीस फिल्म को लेकर एक ख्वाहिश रह गई अधूरी
प्रेयर मीट की तस्वीर

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

हेमा मालिनी ने कहा, ‘जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया, वही मेरे जीवन साथी बन गए। हमारा प्यार सच्चा था तो हम हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार थे और हम दोनों ने शादी कर ली। वो मेरे लिए एक बहुत ही समर्पित जीवन साथ बने। वह मेरे लिए प्रेरणादायक, एक मजबूत स्तंभ बनकर, हर क्षण हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। मेरे हर फैसले में उनकी सहमति रही।’

ये भी पढ़ें:ना सनी देओल ना बॉबी, धर्मेंद्र चाहते थे यह एक्टर निभाएं बायोपिक में उनका किरदार
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट की तस्वीर

‘मेरी बेटियों की शादी करवाई’

हेमा मालिनी ने आगे कहा, ‘मेरी दोनों बेटियाें को बहुत प्यार दिया और सही समय पर इनकी शादी भी करवाई। हमारे पांच नाते और नातियों के लिए बहुत प्यारे नानू बने। वह उनसे बहुत प्यार करते थे। हमारे बच्चे भी अपने नानू के पीछे पागल थे। धरम जी छोटे-छोटे बच्चों को देखकर बहुत खुश हो जाते थे। मुझे कहते थे, ये देखो, ये हमारी बहुत सुंदर एक फुलवारी है। सहजकर रखना इनको।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।