'विरोध करने से तो कोई काम नहीं होगा', हेमा मालिनी का CJP प्रोटेस्ट पर बयान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hema Malini: हेमा मालिनी ने साफ कहा कि इस तरह विरोध प्रदर्शन करने से तो कुछ हासिल नहीं होगा। एक्ट्रेस से राजनेता बनीं हेमा मालिनी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर चुप्पी साधे रहीं।

Hema Malini
हेमा मालिनी

भाजपा सांसद हेमा मालिनी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन मौजूद रहीं। सोमवार को नई दिल्ली में उन्हें संसद के नजदीक जमा हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों के बारे में मीडिया से बात करते देखा गया। हेमा मालिनी ने CJP के विरोध के बारे में कहा कि वो इस तरह से विरोध करके कुछ हासिल नहीं कर पाएंगे। विरोध प्रदर्शन के बारे में हेमा मालिनी ने कहा कि आपको इसमें छात्रों को शामिल करना चाहिए लेकिन उन्हें गुमराह मत कीजिए। सीनियर एक्ट्रेस और राजनेता हेमा ने कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो इस बारे में बात करनी चाहिए।

विरोध करने से तो कोई काम नहीं होगा

एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा, "अगर कुछ प्रॉब्लम है तो अच्छी तरह से डिसकस करना चाहिए। इस तरह विरोध प्रदर्शन करने से तो कोई काम नहीं होगा। आप देश के जितने युवा हैं, एजुकेशन सिस्टम है, इसके लिए हमारी मोदी सरकार हमेशा साथ रही है। बहुत काम किया है उसके लिए।" हेमा मालिनी ने बातचीत के दौरान कहा, "अभी यह जो आप विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसका कोई मतलब ही नहीं है। इतना ही मैं कहूंगी कि बात करके सॉल्व करना चाहिए। छात्रों को आप शामिल करते हैं, उन्हें गुमराह नहीं करना चाहिए ना? बराबर बताना चाहिए कि क्या प्रॉब्लम है।"

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर साधी चुप्पी

जब हेमा मालिनी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया। हेमा मालिनी का यह कमेंट ऐसे वक्त में आया है जब हजारों प्रदर्शनकारी संसद स्ट्रीट के पास जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों और CJP का विरोध परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं को लेकर है। वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'विरोध करने से तो कोई काम नहीं होगा', हेमा मालिनी का CJP प्रोटेस्ट पर बयान