मेरी आंखों में आंसू भर…अवॉर्ड लेते वक्त धर्मेंद्र की यादों में खो गई थीं हेमा मालिनी, बोलीं-यादें संजो कर रखूंगी
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद अब हेमा मालिनी ने एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन पलों को याद कर वो इमोशनल हो गई थीं।

पद्म अवॉर्ड 2026 के समारोह में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनका ये अवॉर्ड लेने एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहुंची थीं। देओल परिवार के लिए ये इमोशनल पल था। इस मौके पर उनकी छोटी बेटी अहाना देओल रोती हुईं नजर आई। अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मिले इस सम्मान के नाम एक पोस्ट शेयर किया है। हेमा ने बताया कि ये अवॉर्ड लेना उनके लिए कितने गर्व की बात है। इस दौरान उनके दिल और दिमाग में धर्मेंद्र के साथ बिताई यादें चल रही थीं।
इमोशनल हो गई थी हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अवॉर्ड लेते हए की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एक बहुत खुशी का पल! वो पल जब मैंने सचमुच अपने पति धर्म जी की गर्मजोशी भरी मौजूदगी महसूस की, मेरा हाथ थामे हुए और मुझे उस मंच तक ले जाते हुए जहां उनका पद्म विभूषण अवॉर्ड उनका इंतजार कर रहा था।
हेमा मालिनी पुरानी यादों में खोई
हेमा ने आगे कहा कि जब वो धर्म जी का अवॉर्ड लेने के लिए वहां बैठीं थीं तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। धर्म जी के साथ बिताए वो पल ताजा हो गए। पहले कई हिट फिल्मों में उन्होंने को-एक्टर के तौर पर एक दूसरे के साथ काम किया। फिर बाद में वो उनकी जीवन साथी बन गई। इन यादों से मेरी आंखों में आंसू भर आए। वो एक प्यार करने वाले पति, प्यारे पिता, अच्छे दोस्त और एक सच्चे गाइड कर करने वाले थे। वो बहुत दयालु और अच्छे इंसान थे। आगे हेमा मालिनी ने लिखा कि वो भगवान का शुक्रिया करती हैं कि उन्हें एक शानदार हमसफर दिया जिनके साथ ही यादों को जीवन पर संजो कर रखूंगी।
ईशा देओल ने शेयर किया पोस्ट
बेटी ईशा देओल ने भी पिता पद्म समारोह का वो वीडियो शेयर करते हुए अपने पापा धर्मेंद्र को याद किया है। पिता को मिले सम्मान के दौरान अहाना देओल समारोह में मौजूद थीं। हेमा मालिनी जब अवॉर्ड लेने पहुंची तो अहाना रो पड़ी। वीडियो में उन्हें रोते हुए पिता के लिए तालियां बजाते हुए देखा जा सकता है।
धर्मेंद्र की डेथ
बता दें, 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट के मुताबिक अपने आखिरी दिनों में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कई दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। धर्मेंद्र ने अपने मुंबई वाले घर में परिवार के सामने आखिरी सांस ली।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


