हेमा मालिनी ने देखी सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’, की सौतेले पोते करण की तारीफ, आमिर को दी बधाई
हेमा मालिनी ने हाल में एक पोस्ट शेयर बताया कि उन्होंने सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 देख ली है। उन्होंने अपने सौतेले पौते करण देओल के बारे में भी लिखा है। आमिर खान को इस फिल्म के लिए बधाई दी।

हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का रिव्यू किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने फिल्म देख ली है। हेमा ने सनी देओल और अपने सौतेले पौते करण देओल की परफॉरमेंस की तारीफ की है। सनी देओल के लिए लिखे गए हेमा मालिनी के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।
हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट
हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म के लिए लिखा, ‘मैंने कल बंटवारा फिल्म देखी। ये सच में एक शानदार फिल्म है और एक साफ और अच्छा मैसेज देती है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है। ये फिल्म हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से ज्यादा जरूरी इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारा है। मुझे उम्मीद है कि ये मैसेज लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत की बजाय दयालुता चुनने के लिए प्रेरित करेगा।’
हेमा मालिनी ने की सौतेले बेटे सनी देओल और पौते करण देओल की तारीफ
हेमा ने आगे फिल्म की कास्ट और क्रू के बारे में लिखा, 'राज कुमार संतोषी का डायरेक्शन शानदार है। और सनी देओल, शबाना आजमी की एक्टिंग जबरदस्त है। करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छी परफॉरमेंस है। आमिर खान को ऐसी सदाबहार फिल्म बनाने के लिए बधाई।'
बंटवारा 1947 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सनी देओल अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई इस फिल्म को इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के साथ क्लैश का सामना करना पड़ा। फिल्म ने अपने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपए के अस्त ओपनिंग की थी। दूसरे दिन, शनिवार को 13.50 करोड़ रुपए और रविवार को 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया। आज सोमवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई करती नहीं दिखाई दे रही है। शाम 7 बज तक इस फिल्म ने 88 लाख का ही बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई 27.38 करोड़ हो गई है।
नाटक पर बेस्ड है फिल्म बंटवारा 1947
बता दें, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ फिल्मी वर्जन है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह जैसे एक्टर्स ने काम किया है। फिल्म को रिलीज के बाद मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है। कुछ के मुताबिक ये शानदार फिल्म है। वहीं कुछ ने कहा कि आर ये फिल्म थिएटर की जगह OTT पर होती तो ज्यादा रिएक्शन पाती।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


