'नाना पाटेकर ने मौत से पहले किया था कॉल लेकिन...', हेमा मालिनी को जीवनभर रहेगा इस बात का अफसोस

लाइव हिन्दुस्तान
share

निधन के बाद हर कोई नाना को श्रद्धांजलि दे रहा है। यही नहीं स्टार्स एक्टर से जुड़े कई किस्से कर रहे हैं। अब हेमा मालिनी ने नाना को लेकर एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

 Nana patekar  hema malini
नाना पाटेकर ने हेमा मालिनी को किया था कॉल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार, 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा गए। नाना का निधन गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। निधन के बाद हर कोई नाना को श्रद्धांजलि दे रहा है। यही नहीं स्टार्स एक्टर से जुड़े कई किस्से कर रहे हैं। ऐसे में अब हेमा मालिनी ने नाना को लेकर एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर आप भी भावुक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाना की निधन से पहले उन्हें कॉल किया था।

एक हफ्ते किया था कॉल

दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी ने IANS से बात की। इस दौरान हेमा ने याद किया कि नाना ने हाल ही में उनसे बात की थी और मौत से कुछ समय पहले उनसे दोबारा संपर्क करने की कोशिश की थी। हेमा ने कहा, 'उन्होंने कुछ दिन पहले फोन किया था। उन्होंने मुझसे भी बात की थी। मुझे लगता है कि लगभग एक हफ्ते पहले भी मुझे एक कॉल आया था। लेकिन किसी वजह से मैं उसे उठा नहीं पाई क्योंकि मैं ट्रैवल कर रही थी। इसलिए, जब मैंने आज सुना, तो मुझे सदमा लगा।'

हमने बहुत बड़े एक्टर को खो दिया

हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना के योगदान को याद करते हुए हेमा ने कहा कि उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, 'हमारी इंडस्ट्री - हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री - ने एक बहुत बड़े एक्टर को खो दिया है। वे खुद एक्टिंग के लिए एक संस्था (institution) थे।'

हेमा ने दी थी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर हेमा मालिनी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। हेमा ने X पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने नाना को न सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए, बल्कि फिल्मों से हटकर किए गए उनके कामों के लिए भी याद किया। हेमा ने लिखा था, 'आज हमने फिल्म इंडस्ट्री के एक दिग्गज को खो दिया है। नाना पाटेकर, जिन्होंने अपनी अनोखी एक्टिंग से अपनी जगह बनाई और जिन्हें एक्टिंग की एक पूरी संस्था माना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। वे 'नाम फाउंडेशन' के लिए अपने अथक प्रयासों के लिए जाने जाते हैं; वे हमेशा किसानों और जरूरतमंदों की भलाई के लिए समर्पित रहे।' बता दें कि नाना पाटेकर का गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण 75 साल की उम्र में नाना का निधन हो गया।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'नाना ने मौत से पहले किया था कॉल...',हेमा मालिनी को जीवनभर रहेगा इस बात का अफोसस