हेमा मालिनी क्यों नहीं कर रहीं अब फिल्मों में काम, बता ही दी असली वजह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हेमा मालिनी काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उन्होंने क्यों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। इसकी वजह जान आप भी हैरान हो जाएंगे।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने अपने करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दी हैं जो आज तक फैंस के दिल में राज कर रही है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट तो ब्लॉकबस्टर होती थीं। हेमा को उनकी खूबसूरती की वजह से ड्रीम गर्ल भी कहा जाता था। लेकिन पिछले काफी समय से हेमा फिल्मों से दूर हैं। अब हेमा ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

हेमा ने कहा खुशनसीब हूं गोल्डन पीरियड में काम किया

हेमा ने जूम से बात करते हुए पहले बताया कि कैसे पहले और अब फिल्मेकिंग में डिफ्रेंस आ गया है। उन्होंने कहा, ‘वो पूरा अलग एरा था। मैं कहूंगी कि वो फिल्म इंडस्ट्री का गोल्डन पीरियड था और मैं खुशनसीब हूं कि मैं उस जर्नी का हिस्सा रही हूं। उस वक्त कई खूबसूरत फिल्में बनी हैं खासकर वुमन ओरिएंटेड फिल्म। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे सीता और गीता, सपनों का सौदागर, खुश्बू जैसी कई फिल्में करने का मौका मिला। मैं अब जब पीछे देखती हूं तो एहसास होता है कि मैंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया है। कई प्रोड्यूसर्स मुझे अपने प्रोजेक्ट्स में बार-बार लेते थे। उन दिनों हर फिल्म के 5 या 6 गाने होते थे और फिल्म में हिट गाना होगा प्रोड्यूसर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण था।’

इस वजह से नहीं कर रही हैं फिल्मों में काम

हेमा ने आगे कहा, 'आज के समय में फिल्ममेकिंग काफी अलग है। कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अब क्यों नहीं काम कर रही हूं, लेकिन आज कल जिस तरह की फिल्में बनती हैं उसमें एडजस्ट करना मेरे लिए काफी मुश्किल है।'

हेमा का करियर

हेमा के बारे में बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सपनों का सौदागर फिल्म से की थी जिसमें उनके साथ राज कपूर थे। इसके बाद हेमा ने फिर करियर में सिर्फ आगे सक्सेस ही पाई है। वह सीता और गीता, शोले, ड्रीम गर्ल, सत्ते पे सत्ता, क्रांती, त्रिशूल और बाघबान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

हेमा की लास्ट फिल्म

हेमा लास्ट शिमला मिर्ची में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हेमा के साथ राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे। इसके बाद से हेमा फिल्मों से दूर हैं और अब तक कोई फिल्म साइन भी नहीं की है।

हेमा अब राजनीति में पूरा फोकस कर रही हैं और उसी काम में बिजी रहती हैं। इसके अलावा वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। वह मुंबई में जब रहती हैं तो दोनों बेटियों और नाति-नातिन के साथ रहती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहेमा मालिनी क्यों नहीं कर रहीं अब फिल्मों में काम, बता ही दी असली वजह