Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडhema malini remembers Dharmendra after his death says aaj thepla banaya tha we miss him
सुबह थेपले बने थे तो…धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा, बताया बेटियां रोती हैं तो कैसे समझाती हैं

सुबह थेपले बने थे तो…धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं हेमा, बताया बेटियां रोती हैं तो कैसे समझाती हैं

संक्षेप:

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी और उनकी बेटियां उनसे जुड़ी हर चीज देखकर इमोशनल हो जाती हैं। बेटियां रोती हैं तो हेमा उन्हें समझाती हैं। उन्होंने उस वक्त को याद किया जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल में थे।

Jan 05, 2026 10:30 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देओल फैमिली और हेमा मालिनी के लिए साल 2025 बहुत भारी रहा। धर्मेंद्र 24 नवंबर को इस दुनिया में नहीं रहे। हेमा का मानना है कि उनका दुख कभी कम नहीं होगा पर वह मन से स्ट्रॉन्ग हैं। हेमा अपनी बेटियों को भी समझाती रहती हैं। उस बुरे वक्त में जो कुछ मीडिया और सोशल मीडिया पर चला, हेमा को उसका दुख है। एक इंटरव्यू में हेमा धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि उनको लग रहा था कि हर बार की तरह धर्मेंद्र फिर से ठीक हो कर आ जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस झटके से उबरना मुश्किल

हेमा मालिनी दिल्ली टाइम्स से बात कर रही थीं। वह बोलीं, 'यह वो वक्त था जो समय की कसौटी पर खरा उतरा।' फिर हेमा धर्मेंद्र के निधन पर कहा, 'यह ऐसा धक्का था जिसे सह पाना मुश्किल है। बहुत भयानक रहा क्योंकि एक महीने जब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो हम बहुत संघर्ष कर रहे थे। हॉस्पिटल में जो भी हो रहा था हम उससे लगातार लड़ने की कोशिश कर रहे थे। हम सब वहां थे, मैं, एशा,अहाना, सनी, बॉबी सभी साथ थे। पहले कई बार हो चुका था कि वह हॉस्पिटल गए और वहां से ठीक होकर घर आए। हमें लगा कि इस बार भी हो जाएगा।'

जन्मदिन की हो रही थीं तैयारियां

हेमा आगे बताती हैं, 'वह हमसे अच्छी तरह बात कर रहे थे। मेरे बर्थडे पर उन्होंने विश भी किया था। 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन आ रहा था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन अचानक वह नहीं रहे। पर्सनली उनको बीमार देखना बहुत मुश्किल था। ऐसी सिचुएशन किसी को भी ना देखनी पड़े।'

ये भी पढ़ें:इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- मुझे अपने प्यारे धरम जी के बिना जीना सीखना होगा

दोस्तों के आ रहे थे हमदर्दी भरे मैसेज

हेमा मालिनी ने ऑनलाइन फैली गलत सूचना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह बहुत सारी चीजें ऑनलाइन सर्कुलेट होते देख रही हैं। उनकी सूजी आंखों वाले रोते हुए वीडियोज। हेमा ने लोगों से दरख्वास्त की कि इन सब पर भरोसा ना करें। हेमा बताती हैं, 'ऐसी चीजें देखने के बाद मेरे दोस्तों के हमदर्दी भरे मैसेज आ रहे हैं, मुझसे स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा जा रहा है। पर मैं बहुत स्ट्रॉन्ग पर्सन हूं। मैं अपने इमोशंस अपने पास ही रखती हूं। जब 20 साल पहले मेरी मां गुजरी थीं तो लगता था कि पता नहीं उनके बिना जी पाऊंगी या नहीं लेकिन जी गई। जिंदगी हमें सिखा देती है।

सनी को आ गया था गुस्सा

हेमा आगे बोलती हैं, 'समय किसी के लिए नहीं रुकता। मेरी बेटियां जब धरमजी के लिए रोती हैं तो मैं उन्हें यही सीख देती हूं।' हेमा ने बताया कि घर पर उनसे जुड़ी यादें हैं। साथ में वीडियोज हैं, जब देखती हैं तो रोना आ ही जाता है। हेमा बोलीं, आज सुबह ही थेपला बनाया था, जो उन्हें चटनी के साथ पसंद था। उन्हें हमारे घर की इडली, सांबर और कॉफी बहुत पसंद थी। जब भी ये सब घर पर बनता है, उनकी बहुत याद आती है। सनी के पैप्स पर गुस्सा होने पर हेमा मालिनी बोलीं, 'सनी नाराज हो रहा था। हम सभी इमोशनल टाइम से गुजर रहे थे और मीडिया हमारी गाड़ियों के पीछे दौड़ रहा था। हैरासमेंट बहुत हुआ।'

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में पिछले पांच वर्षों से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम लीड कर रही हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। फिल्म, ओटीटी, टीवी, फूड और फैशन विषयों पर उनकी गहरी पकड़ के साथ ही उन्होंने कई नामी सेलिब्रिटीज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं। बी.एससी (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट काजल का साइंस बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस और प्रिवेंटिव केयर जैसे गंभीर विषयों पर 'रिसर्च-ड्रिवेन' और 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड के साथ-साथ मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जहां वह जटिल मेडिकल रिसर्च और डॉक्टरों के इनपुट को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।