
मेडल बांटने वाले वीडियो पर ट्रोल हुई थीं हेमा मालिनी, अब दिया जवाब; अब शिकायत मत करना कि...
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी का एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में हेमा स्पोर्ट्स इवेंट में बच्चों को मेडल दे रही थीं। हेमा के चेहरे पर मुस्कान नहीं थी। इस वजह से हेमा ट्रोल हो रही थीं। अब हेमा ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।
हेमा मालिनी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो बच्चों को मेडल बांट रही थीं।लोग उन्हें इसलिए ट्रोल कर रहे थे क्योंकि वो मेडल बांटते वक्त मुस्कुरा नहीं रही थीं।आज बीएमसी चुनाव में वोटिंग के लिए पहुंचीं हेमा मालिनी ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।
ट्रोलिंग पर हेमा मालिनी ने दिया जवाब
हेमा मालिनी आज यानी गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव में वोटिंग के लिए पहुंचीं। वोट डालने के बाद हेमा मालिनी पैप्स से बात करती नजर आईं। हेमा मालिनी जब पैप्स के साथ बात कर रही थीं तो उन्होंने कहा, "मैं मुस्कुरा रही हूं, ठीक है। अब शिकायत मत करना कि मैं मुस्कुराती नहीं हूं।"
किस लिए ट्रोल हो रही थीं बीजेपी एमपी हेमा मालिनी?
12 जनवरी को बीजेपी एमपी हेमा मालिनी एमपी स्पोर्ट्स कॉम्पटीशन में मेडल देने के लिए स्टेज पर मौजूद थीं। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में हेमा मालिनी स्टूडेंट्स को मेडल दे रही थीं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि हेमा मालिनी मेडल्स देते वक्त मुस्कुरा तक नहीं रही हैं। वो कोई एक्सप्रेशन्स भी नहीं दे रही हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने हेमा मालिनी को ट्रोल किया था।
बीएमसी चुनाव में वोट डालने पहुंचे फिल्मी और टीवी सितारे
आज मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इस वोटिंग में टीवी और फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियां अपना वोट कास्ट करने पहुंचे। श्रद्धा कपूर, ट्विंकल खन्ना, दिव्या दत्ता, तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और करिण राव जैसे कई चेहरे अपना वोट डालने पहुंचे।
हेमा मालिनी की बात करें तो साल 2025 उनके और उनके परिवार के लिए काफी दुखद रहा। हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली थी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




