धर्मेंद्र की पहली फैमिली संग अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर के निधन के बाद किया रिएक्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धर्मेंद्र के साथ हेमा ने कई आईकॉनिक फिल्में दी हैं। साथ ही उस दौर के लगभग सभी एक्टर्स संग उन्होंने स्क्रीन शेयर किया।

dharmendra and hema malini
धर्मेंद्र की पहली फैमिली संग अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी साल 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में टॉप एक्ट्रेस थीं। अपने करियर में हेमा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र के साथ हेमा ने कई आईकॉनिक फिल्में दी हैं। साथ ही उस दौर के लगभग सभी एक्टर्स संग उन्होंने स्क्रीन शेयर किया। ऐसे में अब 77 साल की उम्र में हेमा एक्टिंग में वापसी करना चाहती हैं। हाल ही में एक्टिंग में वापसी के अपने प्लान और इस बारे में बात की कि उन्हें अब कैमरे का सामना करना मुश्किल क्यों लगता है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के पहले परिवार के साथ अनबन की खबरों पर भी रिएक्ट किया।

हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं

हेमा मालिनी ने हाल ही में 'ई-टाइम्स' को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी और धर्मेंद्र की शादी पर लोगों की आलोचनाओं और उनके नजरिए के बारे में बात की। क्योंकि हेमा से शादी करने से पहले ही सुपरस्टार धर्मेंद्र शादीशुदा थे। हेमा से पहले वो प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे और उनके बच्चे थे। इस बारे में बात करते हुए हेमा ने कहा, 'हमने कभी इन बातों की परवाह नहीं की। हमने अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जी, न कि उन लोगों के लिए जो हमारी आलोचना करना या हमें जज करना चाहते थे। हमने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी जी। शुरू से ही हमें पता था कि हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। कोई भी इसे बदल नहीं सकता था।'

देओल परिवार संग अनबन पर बोलीं हेमा

धर्मेंद्र के निधन के बाद, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के पहले परिवार के बीच अनबन की अटकलें जोरों पर थीं। हेमा ने इन दावों पर बात की और इन्हें मनगढ़ंत कहानी बताया। उन्होंने उन्हें एक 'बहुत एकजुट परिवार' कहा और भरोसा दिलाया कि वे सभी एक-दूसरे के साथ खुश हैं। उन्होंने अपने फैंस को यह सलाह भी दी कि वे 'AI से बनाई गई हर बात पर यकीन न करें।'

क्या एक्टिंग में वापसी करेंगी हेमा?

जब हेमा से पूछा गया कि क्या वह एक्टिंग में वापसी करेंगी, तो उन्होंने कहा, 'इसका जवाब देना मुश्किल है, क्योंकि अब मैं इसके बारे में नहीं सोचती। मैं जो भी कर रही हूं, उसमें खुश हूं। मैं अपने चुनाव क्षेत्र में लोगों के लिए काम करती हूं और फिर घर पर अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ समय बिताती हूं। उन्हें मेरी जरूरत है। मैं धरमजी की यादों के साथ भी जी रही हूं। यही मेरी जिंदगी को पूरा करता है।'

'कभी परवाह नहीं की लोगों की बातों की'

हेमा ने धर्मेंद्र को अपने लिए एक 'बेहतरीन जीवनसाथी' बताया। उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे उन्होंने हर काम में उनका साथ दिया और उन्हें अपना डांस जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उनके जाने के दुख को संभालने के बारे में भी बात की और माना कि यह दुख कभी खत्म नहीं होता और उन्हें उनकी बहुत याद आती है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडधर्मेंद्र की पहली फैमिली संग अनबन की खबरों पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी