धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल और बॉबी संग अनबन की खबरों पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा- 'पापा के लिए सब करेंगे...'

Feb 26, 2026 07:26 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

धर्मेंद्र को पिछले रविवार को लंदन में 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में सम्मानित किया गया। वे इस साल मरणोपरांत श्रद्धांजलि देने वाले अकेले भारतीय एक्टर थे। उनके साथ वैल किल्मर, रॉबर्ट डुवैल, रॉब रेनर, टॉम स्टॉपर्ड जैसे इंटरनेशनल आइकॉन भी इस लिस्ट में शामिल थे।

धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल और बॉबी संग अनबन की खबरों पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा- 'पापा के लिए सब करेंगे...'

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन ने उनके परिवार को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। बीते साल 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। ऐसे में धर्मेंद्र को पिछले रविवार को लंदन में 79वें BAFTA अवॉर्ड्स के ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में सम्मानित किया गया। वे इस साल मरणोपरांत श्रद्धांजलि देने वाले अकेले भारतीय एक्टर थे। उनके साथ वैल किल्मर, रॉबर्ट डुवैल, रॉब रेनर, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, उडो कीर और डायने लैड जैसे इंटरनेशनल आइकॉन भी इस लिस्ट में शामिल थे।

उनके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा

हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, दिवंगत एक्टर की पत्नी और हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को BAFTA अवॉर्ड मिलने पर अपनी भावनाएं शेयर कीं और काफी इमोशनल हुईं। उन्होंने कहा, 'यह एक खूबसूरत पल था और वह इसके हकदार थे। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। इस साल किसी भी भारतीय कलाकार को यह अवॉर्ड नहीं मिला है। उनके फैंस सिर्फ देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में थे, इसलिए वह सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी इंस्पायरिंग थे। उनके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा, इसलिए हम सभी BAFTA अवॉर्ड मिलने से खुश और एक्साइटेड हैं।'

मैं ये सोचकर रो पड़ती हूं कि अब नहीं हैं

हेमा मालिनी ने आगे कहा, 'हमने पास्ट में जो किया है, वह अब ऑडियंस के लिए यादों के तौर पर रहेगा। मुझे खुशी है कि मेरी आधी से ज्यादा जिंदगी उनके साथ एक को-आर्टिस्ट के तौर पर बीती और वह मेरे लाइफ पार्टनर भी थे। यह मानना मुमकिन नहीं है कि वह चले गए हैं, मैं यह सोचकर रो पड़ती हूं, लेकिन हमें इस दुख से बाहर निकलना होगा और मैं एक मजबूत इंसान हूं। आप कितने भी मजबूत क्यों न हों, यह मुमकिन नहीं है, ब्रेकडाउन तो होता है।'

सब उन्हें मिस करते हैं

हेमा कहती हैं, 'सभी एसोसिएट्स, उनके स्पॉट बॉय हर कोई बहुत दुखी है, वे मेरे पास आते रहते हैं और कहते हैं 'साब की याद आ रही है मैं साब को चाय देता था। तो आप सोच सकते हैं कि हम उन्हें कितना मिस कर रहे हैं।'

अनबन की खबरों पर बोलीं हेमा

ऐसी अटकलें थीं कि हेमा और बेटियों ईशा और अहाना की धर्मेंद्र के दूसरे परिवार यानी उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी और बॉबी और बेटियां विजेता और अजीता के साथ नहीं बनती थी। लेकिन हाल ही में 'बॉर्डर 2' की स्क्रीनिंग पर ईशा और अहाना अपने भाई सनी को सपोर्ट करने पहुंची तो इन अफवाहों पर विराम लग गया। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए हेमा कहती हैं, 'पापा हैं ना, पापा के लिए सब करेंगे, चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वो बच्चे (सनी, बॉबी), वे सभी धरमजी को बहुत पसंद करते थे। वे एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। परिवार के बीच बिल्कुल भी नेगेटिविटी नहीं है, जब धरमजी हैं, तो नेगेटिविटी कहां है?'

मुझे भी बुलाया था लेकिन मैं नहीं जा सकी

हेमा ने कहा, 'धरमजी प्यार, ताकत और वैल्यूज का सोर्स थे जो उन्होंने उन्हें दिए हैं। मुझे भी बुलाया गया था लेकिन मैं नहीं आ सकी। वे बहुत चाहते थे कि मैं आकर फिल्म देखूं। हम इन सभी पलों को पब्लिक में नहीं दिखाते और क्यों दिखाएं? यह सब हमारे परिवार के अंदर है और हम इसे क्यों दिखाएं? लोगों को यह-वह बातें करने के बजाय समझना चाहिए। हम सब ठीक हैं और हम इस कमी को पूरा कर लेंगे।'

अच्छा रोल मिला तो में करूंगी

उन्होंने कहा, 'अगर कोई अच्छा फिल्म रोल मिलता है तो मैं कर लूंगी, कुछ अच्छा आता ही नहीं। मुझे OTT के बारे में पक्का नहीं पता। धरमजी को मुझे डांस करते देखना बहुत पसंद था और वह कहते थे कि मुझे कभी रुकना नहीं चाहिए क्योंकि मेंटली और फिजिकली फिट रहना जरूरी है। शूटिंग में भी मैं अपने गुरुजी को अपने साथ ले जाती थी, इसलिए धरमजी की उनसे दोस्ती भी हो गई। उन्हें लड़कियों का डांस देखना भी बहुत पसंद था और वह इस बात की तारीफ करते थे कि हम इंडियन ट्रेडिशन को बनाए रख रहे हैं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।