'हनुमान अंश' की सफलता पर हेमा मालिनी का रिएक्शन, कहा- जिस लड़की ने बनाई उसे फिल्मी दुनिया की...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

'हनुमान अंश' को पूरे देश से खूब तारीफ मिल रही है। ऐसे में बुधवार को हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिकिया दी।

Hema Malini On Hanuman Ansh success
'हनुमान अंश' की सफलमा पर हेमा मालिनी का रिएक्शन

संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म न सिर्फ दर्शकों पर बल्कि स्टार्स पर भी अपनी प्रभाव छोड़ रही है। स्टार्स इस 'हनुमान अंश' की कहानी के साथ-साथ इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी शामिल हो गई हैं। हेमा ने 'हनुमान अंश' के बॉक्स ऑफिस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है।

मुझे बहुत खुशी है ये फिल्म बनी है और सुपरहिट हुई

'हनुमान अंश' को पूरे देश से खूब तारीफ मिल रही है। सेलिब्रिटीज और राजनेता फिल्म के संदेश की सराहना कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को हेमा मालिनी ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिकिया दी। दरअसल, बुधवार को मथुरा में मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'यहां हनुमान जी और नीम करोली बाबा का मंदिर है। मैं हमेशा यहां आती हूं और आज मुझे बहुत खुशी है कि उन पर एक फिल्म बनी है और वह सुपरहिट हो गई है। यह हनुमान जी की ही कृपा है। जिस लड़की ने यह फिल्म बनाई है, वह एक साधारण और सीधी-सादी लड़की है। उसे यह भी नहीं पता की फिल्में कैसे बनती हैं, लेकिन उसके योगदान की वजह से यह फिल्म इतनी अच्छी बनी है। हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक है। मैं भी इसे देखना चाहती हूं।'

बॉक्स ऑफिस पर मचा रही बवाल

'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआत में मात्र 25 स्क्रीन मिली थीं। फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से 'हनुमान अंश' ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। वहीं, चौथे हफ्ते तो फिल्म ने गदर ही काट दिया। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। फिल्म ने चौथे हफ्ते 61.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, बुधवार को मूवी ने अपनी पकड़ बनाए रखी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने बुधवार को 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब तब 153.13 करोड़ रुपये हो गई है।

'हनुमान अंश' की कहानी

'हनुमान अंश' की कहानी की बात करें तो ये फिल्म आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करोली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म है। मूवी में दिखाया जाता है कि 12 साल के लक्ष्मी नारायण (नीम करोली बाबा) की मां की अचानक मौत हो जाती है, जिससे वह पूरी तरह टूट जाता है। इसके बाद लक्ष्मी नारायण इस उम्मीद में अपना घर छोड़ देता है कि अगर वह भगवान को खोज लेगा तो शायद अपनी मां से दोबारा मिल सकेगा। इसके बाद उसकी तलाश उसे मंदिरों, जंगलों, नदियों और गांवों तक ले जाती है। धीरे-धीरे उसकी यह तलाश जीवन आध्यात्मिक रास्ते की ओर बढ़ने लगती है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'हनुमान अंश' की सफलता पर हेमा मालिनी का रिएक्शन, कहा- 'हनुमान जी की कृपा...'