
जब धर्मेंद्र ने फिल्मी अंदाज में तुड़वाई थी हेमा की शादी, होने वाले दूल्हे की गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंच गए थे
संक्षेप: Hema Dharmendra Kissa: फिल्मी है हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी। होने वाले दूल्हे की गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंच गए थे धरम पाजी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी बॉलीवुड की कुछ सबसे शानदार प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र से पहले हेमा मालिनी की शादी जीतेंद्र से होने वाली थी। परिवार वालों की बातचीत हो गई थी और शादी की तैयारियां भी होने लगी थीं। तभी धरम पाजी ने बिलकुल फिल्मी अंदाज में पासा पलट दिया और फिर कुछ साल बाद हेमा मालिनी धर्मेंद्र के साथ शादी के बंधन में बंधीं।

हेमा धर्मेंद्र से करती थीं प्यार लेकिन...
दरअसल हेमा उस वक्त भी धर्मेंद्र से प्यार तो करती थीं, लेकिन धर्मेंद्र तब पहले से शादीशुदा थे। मालूम हो कि धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी। साल 1954 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और साल 1980 में हेमा और धर्मेंद्र की शादी हुई थी। तो चलिए जानते हैं क्या है यह पूरा किस्सा और कैसे धर्मेंद्र ने आखिरी मौके पर चेन्नई पहुंच कर हेमा की जीतेंद्र से शादी तुड़वाई और फिर बॉलीवुड को मिली एक आइकॉनिक लव स्टोरी।
जीतेंद्र से तय हो गई थी हेमा की शादी
हुआ यह कि धर्मेंद्र के पहले से शादीशुदा होने के चलते हेमा की मां इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसलिए उन्होंने हेमा मालिनी की शादी जितेंद्र के साथ तय कर दी। दोनों परिवार चेन्नई पहुंच गए। शादी की तैयारी शुरू हो गई लेकिन धर्मेंद्र को जब यह खबर लगी वो सीधा चेन्नई पहुंच गए। साथ में वो जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभावी को भी ले गए। जाकर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से रिक्वेस्ट की, कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं इसलिए शादी ना करें।
गुस्से में चली गई थी हेमा की फैमिली
हेमा ने शादी से मना कर दिया और जितेंद्र की फैमिली गुस्से में वहां से चली गई। कुछ सालों बाद हेमा और धर्मेंद्र ने शादी कर ली। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही। बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी को अलग ही तवज्जो दी जाती है। बॉलीवुड में धर्मेंद्र को जहां हीमैन नाम दिया गया था, वहीं हेमा मालिनी ने भी बॉलीवुड को कई फिल्में दीं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




