Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडhema malini first emotional post after Dharmendra death writes My personal loss is indescribable
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का पहला इमोशनल पोस्ट- इतने साल के साथ के बाद…

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का पहला इमोशनल पोस्ट- इतने साल के साथ के बाद…

संक्षेप:

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने पहला पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी जिंदगी में जो खालीपन आया है वो कभी नहीं भर पाएगा। हेमा ने धर्मेंद्र को एक प्यारे पिता और प्यार करने वाले पति के रूप में याद किया है

Nov 27, 2025 11:41 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने इमोशनल पोस्ट किया है। हेमा ने लिखा है कि वह एक अच्छे पिता, पति होने के साथ सारे रिश्तों को साथ लेकर चलने वाले थे। उन्होंने एक पब्लिक फिगर के रूप में भी धर्मेंद्र की उपलब्धियां याद कीं और उन्हें यूनीक आइकन बताया। हेमा ने लिखा है कि धर्मेंद्र के जाने से जो जगह खाली हो गई है वह कभी भर नहीं पाएगी। वह अब उनकी अनगिनत यादों के सहारे जिएंगी।

हेमा ने फोटो के साथ लिखा ये पोस्ट

धरमजी

वह मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों एशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, शायर और हर जरूरत में मेरे 'गो टु' पर्सन। सच कहूं तो मेरे लिए वो मेरे सब कुछ थे और अच्छे- बुरे समय में हमेशा साथ रहे। उन्होंने अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था और हमेशा उन सभी के लिए स्नेह और रुचि दिखाते रहे।

हेमा आगे लिखती हैं, एक पब्लिक पर्सनैलिटी के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी दिग्गजों के बीच एक सबसे अलग आइकन के रूप में स्थापित किया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कभी ना खत्म होने वाली प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा बनीं रहेंगी।

हेमा ने लिखा, मेरा जो पर्सनल नुकसान है उसे बयां करना मुश्किल है और जो जगह खाली हो गई है वो जीवन भर नहीं भर पाएगी। इतने साल के साथ के बाद, मेरे पास उन कई खास पलों को फिर से जीने के लिए अनगिनत यादें बची हैं…

45 साल से ज्यादा का साथ

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी 1980 में हुई थी। हेमा अपनी बायोग्राफी में बता चुकी हैं कि उनकी मां ने मनाने की कोशिश की थी कि वह धर्मेंद्र के बजाय जितेंद्र से शादी करें क्योंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता थे। हालांकि वह मानती हैं कि किस्मत में यही लिखा था। धर्मेंद्र और हेमा की पहली मुलाकात 1970 में तू हसीन मैं जवां के सेट पर हुई थी।

हेमा की खुशी थे धर्मेंद्र

हेमा ने अपनी बायोग्राफी में लिखा है, उंगलियां उठ रही थीं, हम पर इल्जाम लग रहे थे। मैं जानती थी कि लोग पीठ पीछे बाते करते हैं लेकिन मुझे बस इतना पता था कि उन्होंने मुझे खुश रखा, मैं बस खुशियां चाहती थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।