धर्मेंद्र के निधन के बाद बेटियां ईशा और अहाना मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, हेमा मालिनी बोलीं- दोनों को देखकर...
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को लेकर बात करती रहती हैं और उनसे जुड़ी यादें भी शेयर करती रहती हैं। अब हेमा ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र के जाने से उनकी दोनों बेटियां टूट गई हैं।

धर्मेंद्र के जाने के बाद से पूरा देओल परिवार में एक जगह खाली हो गई है। हेमा मालिनी कई बार धर्मेंद्र को याद करती हैं और उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं या फिर इंटरव्यूज में उनको लेकर बात करती हैं। अब हेमा ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र उनके बड़े सपोर्टर रहे हैं और हमेशा उन्हें काम को लेकर मोटिवेट किया है।
धर्मेंद्र की यादों को मरते दम तक रखूंगी साथ
रिपब्लिक वर्ल्ड से बात करते हुए हेमा ने कहा, ‘मुझे काफी अनकम्फर्टेबल लगता है इस बारे में बात करते हुए, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि भगवान ने मुझे ऐसे शानदार इंसान के साथ कई यादें जीने को मिली। मैं हमेशा इन यादों को हमेशा अपने साथ रखूंगी मरते दम तक। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। वह मेरी लाइफ, मेरे करियर, सब चीज के स्ट्रॉन्ग पिलर थे।’
धर्मेंद्र ने हमेशा किया सपोर्ट
हेमा ने यह भी बताया कि धर्मेंद्र ने कभी नहीं चाहा कि शादी के बाद वह अपना करियर छोड़ें। इसके उल्टा उन्होंने हमेशा हेमा को मोटिवेट किया वो करने के लिए जिससे उन्हें प्यार है।
हेमा बोलीं, ‘उन्होंने शादी के बाद मुझे सब करने दिया। उन्होंने कभी नहीं कहा कि घर बैठो। वह जानते थे कि मैं आर्टिस्ट हूं, मैं डांसर हूं। उन्होंने मेरी ग्रोथ देखी है और हमेशा मुझे मोटिवेट किया कि मैं फिल्में करती रहूं और डांस भी। वह हमेशा कहते कि तुम हमेशा काम करती रहो। रुकना नहीं।’
धर्मेंद्र चाहते थे सब साथ रहें
हेमा ने आगे परिवार को लेकर धर्मेंद्र के गहरे प्यार को लेकर बात की। हेमा बोलीं, ‘वह परिवार से काफी प्यार करते थे और चाहते थे कि हम हमेशा साथ रहें। वह हमेशा कहते थे कि हमेशा साथ रहो और कभी अकेला मत होना। हमेशा बच्चों के साथ रहना।’
बेटी ईशा और अहाना को लेकर लगता है डर
हेमा ने फिर कहा कि दोनों बेटियों ईशा और अहाना की लाइफ में एक खाली जगह हो गई है बड़ी। वह बोलीं, ‘मुझे बुरा लगता है जब मैं अपनी दोनों बेटियों को देखती हूं कि वह काफी हर्ट हैं कि पापा साथ नहीं हैं और उनकी जगह हमेशा के लिए खाली हो गई है।’
हेमा की फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह शिमला मिर्ची में नजर आई थीं। इस फिल्म में हेमा के साथ राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में थे। फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से हेमा ने कोई फिल्म नहीं की है।


