महिला आरक्षण बिल पास न होने पर हेमा मालिनी और कंगना रनौत दुखीं- बोले- महिलाओं के लिए सबसे बुरा दिन
कंगना रनौत और हेमा मालिनी, महिला आरक्षण बिल पास ना होने से काफी दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।

महिला आरक्षण बिल के पास ना होने पर एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी और कंगना रनौत का रिएक्शन आया है। दोनों ही इससे काफी निराश हैं और इसे महिलाओं के लिए सबसे बुरा दिन बताया है। हेमा ने सोशल मीडिया पर लिखा, कल के संसदीय सेशन में महिला आरक्षण बिल संसद में अटक गया।
हेमा ने कहा पर्सनली भी काफी निराश
हेमा ने फिर आगे लिखा, यह उन महिलाओं के लिए एक दुखद दिन है जो राष्ट्रीय मामलों में अधिक भागीदारी की उम्मीद कर रही थीं। पर्सनली मैं भी खुद काफी निराश हूं क्योंकि मैंने वोट से ठीक पहले संसद में बिल के महत्व के बारे में बात की थी।
कंगना बोलीं इससे ज्यादा दुखी कुछ नहीं हो सकता
कंगना रनौत ने वहीं इस मामले पर कहा, आज जो भी हुआ उससे ज्यादा दुखी करने वाला और दर्द देना वाला नहीं हो सकता। काफी शर्मनाक है ये। कंगना ने फिर कांग्रेस पार्टी पर सारी लिमिट्स क्रॉस करने और उन पर भारत की बेटियों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है।
महिला आरक्षण बिल क्या है?
दरअसल, महिला आरक्षण बिल का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों को आरक्षित करना है। जो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी, तब वहां से महिला सांसद या महिला विधायक सदन के लिए चुनी जाएंगी।
लोकसभा में यह बिल पास क्यों नहीं हो पाया?
लोकसभा में यह बिल इसलिए नहीं पास हो सका, क्योंकि विपक्ष का दावा था कि इसके जरिए सरकार डिलिमिटेशन करके दक्षिण भारत, उत्तर पश्चिम समेत कुछ हिस्सों के साथ अन्याय कर रही है। विपक्ष ने साफ किया कि वह महिला आरक्षण बिल के साथ है, लेकिन संविधान संशोधन करके जो सीटों को बढ़ाया जा रहा है, उससे कई राज्यों के लिए अन्याय होगा, ऐसे में वह इसके खिलाफ है। चूंकि, यह विधेयक संविधान संशोधन विधेयक था, इसलिए इसको पास करवाने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। सरकार के पास सदन में यह संख्या उपलब्ध नहीं थी।
हेमा और कंगना का फिल्मी करियर
हेमा लास्ट शिमला मिर्ची में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से हेमा ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।
वहीं कंगना की बात करें तो वह लास्ट फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। उन्होंने ना सिर्फ इसमें परफॉर्म किया था बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया था।
अब वह फिल्म सर्कल में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ आर माधवन नजर आएंगे। इसके अलावा वह हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


