आपने सुना है बहारों फूल बरसाओ का अंग्रेजी वर्जन? मोहम्मद रफी ने इंग्लिश में भी गाए थे 2 गाने

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी के फैन हैं तो आपने उनके हर तरह के गाने सुने होंगे, भजन, दर्दभरे, मस्तीभरे लेकिन क्या आपने उनके अंग्रेजी गाने सुने हैं? कम लोग जानते हैं कि उन्होंने उर्दू की नफासत के साथ दो इंग्लिश गाने गाए थे।

आपने सुना है बहारों फूल बरसाओ का अंग्रेजी वर्जन? मोहम्मद रफी ने इंग्लिश में भी गाए थे 2 गाने

मोहम्मद रफी एक ऐसा नाम जिसके बिना भारतीय संगीत का इतिहास अधूरा है। उनकी आवाज कानों से सीधे रूह में उतरने वाली है। मन तड़पत हरि दर्शन को, भजन हो या क्या हुआ तेरा वादा जैसा दिल चीरने वाला गाना... रफी की आवाज सुनकर ऐसा लगता था कि उन्होंने उस किरदार को असल जिंदगी में जी लिया है। वह एक वर्सेटाइल सिंगर थे, इसमें कोई शक नहीं। आपने उनके हर जॉनर के गाने भी सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है, मोहम्मद रफी ने दो गाने अंग्रेजी में गाए थे, जबकि वह इंग्लिश में उतने फ्लुएंट भी नहीं थे।

द शी आई लव

यह वह दौर था जब रफी साहब की लोकप्रियता चरम पर थी। साल 1968 में उन्होंने द शी आई सव नाम का एक पॉप सॉन्ग रिकॉर्ड किया। इस गाने की सबसे खास बात यह थी कि इसमें रफी साहब का अंदाज बिल्कुल अलग था। यह एक रोमांटिक ट्रैक था जिसमें वेस्टर्न बीट्स और ऑर्केस्ट्रा का बखूबी इस्तेमाल किया गया था। हैरानी की बात यह है कि बिना किसी विदेशी लहजे के दिखावे के रफी साहब ने अंग्रेजी शब्दों को इतनी नफासत से गाया था। इस गाना हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं, की धुन पर था।

यहां क्लिक करके सुनें गाना

ऑल्दो वी हेल अपार्ट

उसी समय के दौरान उन्होंने अपना दूसरा अंग्रेजी गाना ऑलदो वी आर आपार्ट रिकॉर्ड किया था। यह गाना शुरू होगा तो आपको लगेगा कि 'बहारों फूल बरसाओ' है। हालांकि यह दो बिछड़े प्रेमियों की हालत दर्शाने वाला गाना था। गाने का म्यूजिक शंकर जयकिशन ने दिया था। गाने के बोल हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय ने लिखे थे।

क्यों खास थे ये गाने?

मोहम्मद रफी के ये गाने लेट 60 के दशक में रिकॉर्ड किए गए थे। इन गानों की रिकॉर्डिंग का मकसद दुनिया को ये बताना था कि रफी साहब केवल शास्त्रीय या फिल्मी गानों तक सीमित नहीं थे। वह वेस्टर्न पॉप को भी उसी सहजता से गा सकते थे। यह एक इंग्लिश एल्बम प्रोजेक्ट का हिस्सा था। इन गानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए बनाया गया था। कोशिश थी कि भारत के कलाकारों की ग्लोबल पहचान बने।

अंग्रेजी में कच्चे रफी ने की थी मेहनत

रिपर्ट्स बताती हैं कि मोहम्मद रफी इंग्लिश बोलने में उतने फ्लुएंट नहीं थे। उनकी हिंदी और जुबान उर्दू दुरुस्त थी। इन दोनों गानों को गाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। उन्होंने इंग्लिश फोनेटिक्स की प्रैक्टिस की थी। गाने उनके दोस्त हरिंद्रनाथ चट्टोपाध्याय ने लिखे थे। उन्होंने ही रफी को मोटिवेट किया और सिखाने में मदद की थी।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।