इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मैं वापस आऊंगा और भारत भाग्य विधाता के साथ सिनेमाघरों में एक हॉरर फिल्म भी रिलीज हुई है। इस फिल्म का नाम है हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट। इम्तियाज और कंगना की फिल्म को चकमा देकर हॉंटेड 3D ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है। 

इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई

12 जून को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। रिलीज होने वाली फिल्मों में इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा, कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, मनोज बाजपेयी की गवर्नर और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट शामिल हैं। लोगों को लगा था कि 12 जून को कंगना और इम्तियाज की फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा, इन दोनों फिल्मों के आगे कोई और फिल्म टिक नहीं पाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विक्रम भट्ट की हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट के ओपनिंग कलेक्शन ने लोगों को हैरान कर दिया है। हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने इम्तियाज और कंगना दोनों ही फिल्मों को पछाड़ दिया है।

हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट

हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है। विक्रम भट्ट की इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ (नेट कलेक्शन) की कमाई की है। वहीं, आज यानी दूसरे दिन दोपहर दो बजे तक फिल्म ने 75 लाख की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 3.25 करोड़ हो गया है।

कास्ट: हॉंटेड 3D: ईकोज ऑफ द पास्ट में महाक्षय चक्रवर्ती, प्रणीत भट्ट, चेतना पांडे और हेमंत पांडे जैसे कलाकार नजर आए हैं।

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की बात करें तो इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह की ओपनिंग नहीं कर पाई है। मैं वापस आऊंगा ने पहले दिन केवल 1.15 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो अबतक फिल्म की कमाई 33 लाख हुई है। इस तरह फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 1.48 करोड़ ही हुआ है।

कास्ट: मैं वापस आऊंगा की बात करें तो इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आई हैं।

भारत भाग्य विधाता

भारत भाग्य विधाता की बात करें तो इस फिल्म को मनोज तपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन यानी आज दोपहर दो बजे तक फिल्म ने 36 लाख कमाए हैं। इस तरह से फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 1.36 करोड़ हो गया है।

कास्ट: फिल्म में कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आए हैं। कंगना रनौत की ये फिल्म साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान मेडिक्स स्टाफ और नर्सों की बहादुरी को पेश करती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।