तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा को मिला नया प्यार? वैलेंटाइन डे पोस्ट का यह है सच
वैलेंटाइन्स डे पर विजय वर्मा ने एक ऐसा पोस्ट किया जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लेकिन उनके इस पोस्ट का सच जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

विजय वर्मा कुछ समय पहले तमन्ना भाटिया के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ दिनों पहले उनका ब्रेकअप हुआ है। अब विजय ने वैलेंटाइन्स डे पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल, विजय ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की और उसके बाद जो हुआ वो जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे और साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।
विजय का वैलेंटाइन डे पर पोस्ट
दरअसल, विजय ने एक फोटो शेयर की जिसमें वह एक महिला का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर विजय ने लिखा, हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माय फॉरेवर। इसके साथ उन्होंने खुशी आहूजा नाम की किसी लड़की को टैग किया।
वैलेंटाइन डे पर विजय का प्रैंक
विजय के इस पोस्ट को देखकर सब हैरान हो गए। सबको लगा कि विजय की लाइफ में नई लड़की की एंट्री हुई है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जैसे ही आप खुशी आहूजा पर क्लिक करते तो एक पेज खुलकर आता जिसमें लिखा था कि पागल बना दिया।
इससे पता चला कि वैलेंटाइन्स डे पर विजय ने सबके साथ प्रैंक कर दिया।
विजय-तमन्ना का ब्रेकअप
बता दें कि विजय और तमन्ना ने साल 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने साथ में लस्ट स्टोरीज में काम किया था और तभी से उनके रिलेशनशिप की खबरें आई। दोनों ने फिर 2 साल के बाद ब्रेकअप कर दिया। लेकिन आज तक दोनों ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है।
प्रोफेशनल लाइफ
विजय वर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट गुस्ताख इश्क में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई है। इस फिल्म में विजय के साथ फातिमा सना शेख लीड रोल में थीं। अब वह फैमिली बिजनेस में नजर आने वाले हैं जो एक वेब सीरीज है। इस सीरीज में उनके साथ अनिल कपूर लीड रोल में हैं।
वहीं तमन्ना की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई ओ रोमियो में नजर आई हैं। अब उनके कई प्रोजेक्ट्स हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं। वह अब वीवन द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट, रेंजर, रागिनी एमएमएस 3 में नजर आएंगी। वीवन द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी। रेंजर में वह अजय देवगन के साथ दिखेंगी। वहीं हाल ही में खबर आई है कि रागिनी एमएमएस 3 में तमन्ना और आमिर खान के बेटे जुनैद खान लीड रोल में होंगे।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




