
उर्मिला मातोंडकर ने क्या छोड़ दी है फिल्में? एक्ट्रेस बोलीं- समय आ गया है कि…
उर्मिला मातोंडकर काफी समय से बड़े पर्दे से दूर थीं जिस वजह से सबको लग रहा था कि उन्होंने फिल्मों को कहीं अलविदा तो नहीं कह दिया। अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।
उर्मिला मातोंडकर जिन्होंने 1977 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। 1991 में उन्होंने फिल्म नमसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरू किया था। हालांकि कई समय से उर्मिला फिल्मों से दूर हैं और उनकी इस दूरी की वजह से सभी को लग रहा था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है। अब इन खबरों पर उर्मिला का रिएक्शन आया है।
क्या बोलीं उर्मिला
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उर्मिला ने कहा, ‘जब बात मेरे काम की आती है तो मैं हमेशा से सेलेक्टिव रही हूं। मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा सकती जब लोगों को लग रहा है कि मैं फिल्में या बाकी कुछ नहीं कर रही। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं फिलहाल इस वक्त सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हूं।’
ओटीटी पर कर रही हैं डेब्यू
उर्मिला ने यह भी बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह सेट पर वापस आएं और दोबारा रॉक करें।
कैसे रोल करना चाहती हैं उर्मिला
किस तरह के रोल वह करना चाहती हैं, इस पर उर्मिला ने कहा, ‘मैं ऐसे रोल करना चाहती हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किए खासकर ओटीटी पर क्योंकि इतना कुछ चल रहा है ओटीटी पर।’
उर्मिला की प्रोफेशनल लाइफ
उर्मिला लास्ट 2022 में शो डीआईडी सुपर मॉम्स में नजर आई थीं। शो में उनके साथ रेमो डिसूजा और भाग्यश्री थीं। वहीं फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह साल 2018 में आई फिल्म ब्लैकमेल के गाने बेवफा ब्यूटी में दिखी थीं जो इमरान खान की फिल्म थी।
लास्ट फिल्म
वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस वह लास्ट फिल्म ईएमआई में नजर आई थीं जिसमें वह लीड रोल में थीं।
उर्मिला के करियर की बात करें तो उन्होंने रंगीला, जुदाई, सत्या, कौन, भूत और पिंजर जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं जिसमें उनकी परफॉर्मेंसेस की खूब तारीफ हुई थी।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




