'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर...', हत्या के 2 घंटे पहले अंकित बालियान गा रहे थे ये गाना, फिर मार दी गई गोली, लोग बोले....

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अंकिता बालियान का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं।  

Haryanvi singer actor Ankit Baliyan
हत्या से दो घंटे पहले अंकित बालियान ने शेयर किया था अपना आखिरी वीडियो

एंटरटेमनमेंट इंडस्ट्री से बीते दिनों एक बेहद ही शॉकिंग न्यूज सामने आई है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दिनदहाड़े हरयाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली से भूनकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की है। मौके पर ही अंकित की मौत हो गई। उस दौरान गोलियों की आवाज से वहां पर काफी अफरा-तफरी मच गई थी। मर्डर के महज दो घंटे पहले ही अंकित ने इंस्टाग्राम पर अपना एक आखिरी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अंकित जो गा रहे थे ठीक उसी तरह ही महज कुछ घंटों बाद ही उन्हें मार दिया जाता है।

मर्डर से पहले ये अंकित ने शेयर किया था अपना आखिरी वीडियो

दरअसल, मर्डर के दो घंटे पहले ही हरयाणवी सिंगर अंकित बालियान ने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो अपनी कार में बैठकर बेफिक्र होकर गाना गाते नजर आ रहे हैं। अंकित वीडियो में 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाना गाते हुए दिख रहे हैं। उन्हें इस दौरान जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ घंटे बाद उनके साथ क्या होने वाला है।

'ये भी अब हमारे बीच नहीं रहे'

अंकिता बालियान का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अंकित के चाहने वाले कमेंट कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हम आपको हमेशा याद करेंगे भाई।' एक दूसरा लिखता है, 'मार दिया सड़क पर ही।' एक ने कहा, 'ये भी अब हमारे बीच नहीं रहे।' एक लिखता है, 'काश भाई आप वायरल नहीं होते तो आज आप हमारे बीच जिंदा होते।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

जिम के बाहर मारी गईं गोलियां

बता दें कि बुधवार शाम को यूपी के शामली में जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने अंकित पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है।

ये हैं अंकित के टॉप 7 गाने

अंकित को बचपन से ही म्यूजिक और आर्ट का शौक था। लेकिन उन्होंने प्रोफेशनली साल 2023 के आसपास हरियाणवी इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि अंकित यूपी के थे, लेकिन अपने काम के सिलसिले में वह लंबे वक्त तक हरियाणा के सोनीपत और रोहतक में रहे। अंकित ने 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान', '112 NE', 'एक खटोला जेल के भीतर', 'जाट जाटनी', 'मोदी बरगा रुतबा', 'गोली के बारूद', 'सिस्टम' और 'अगला जनम जाट' जैसे गाने बनाए थे।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहत्या के 2 घंटे पहले अंकित बालियान गा रहे थे ये गाना, फिर मार दी गई गोली