
Ek Deewane Ki Deewaniyat BO: वीक डेज में भी आयुष्मान के आगे टिके हैं हर्षवर्धन, कमाए इतने करोड़
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की चौथे दिन की कमाई की जानकारी सामने आई है। फिल्म लगातार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा को टक्कर दे रही है।
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर एक दीवाने की दीवानियत कम बजट की फिल्म होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ये फिल्म वीक डेज में भी सधी हुई कमाई करने के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स की बड़े बजट की फिल्म थामा को टक्कर दे रही है। ऐसे में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी हैरान कर रहा है। आमतौर पर छोटे बजट की फिल्में बड़ी स्टारकास्ट और फिल्म के आगे घुटने टेक देती है। लेकिन हर्षवर्धन राणे की फिल्म पसंद करने वाली भी ऑडियंस है जो थिएटर तक जा रही है।

चौथे दिन का कलेक्शन
फिल्म की कमाई की बात करें तो 20 अक्टूबर सोमवार दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़, दूसरे दिन 7।75, तीसरे दिन 6 और कल यानी चौथे दिन शुक्रवार को फिल्म ने 5।5 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल 28।25 करोड़ तक कमा चुकी है। वीक डेज में भी फिल्म टिकी हुई है और करोड़ में बिजनेस कर रही है। वहीं अब उम्मीद वीकेंड पर टिकी है। ऐसा माना जा रहा है कि वीकेंड पर ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है।
थामा से चल रहा क्लैश
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ के साथ रिलीज़ होने के बावजूद ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लगातार ऑडियंस को थिएटर तक खींच रही है। जहां ‘थामा’ को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं हर्षवर्धन की फिल्म को अपनी सच्ची प्रेम कहानी और इमोशनल एंगल की वजह से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले भी अच्छी फिल्में बना चुके हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




