Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHarish Rai known for his roles in KGF and Om passed away in Bengaluru at the age of 55
KGF एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉयड कैंसर से लड़ रहे थे जंग

KGF एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉयड कैंसर से लड़ रहे थे जंग

संक्षेप:

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ’ में चाचा और ‘ओम’ में डॉन रॉय का रोल प्ले करने वाले एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से थायरॉयड कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

Thu, 6 Nov 2025 02:26 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हरीश राय का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से थायरॉयड कैंसर से जूझ रहे थे। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता के लिए पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। हरीश राय के जाने से कन्नड़ फिल्म जगत ही नहीं, बल्कि पूरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में गहरा दुख है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हरीश राय थायरॉयड कैंसर का इलाज करा रहे थे। हालांकि, कैंसर उनके पेट तक फैल गया था, जिसकी वजह से उनका शरीर कमजोर पड़ था। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन्हें याद करते हुए उन्हें “कन्नड़ सिनेमा का प्रतिष्ठित खलनायक अभिनेता” कहा। उन्होंने लिखा, “हरीश रॉय के निधन से फिल्म उद्योग और भी गरीब हो गया है।”

हरीश राय ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। ‘KGF’ फिल्म में उनका ‘चाचा’ वाला रोल आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है। वहीं, ‘ओम’ फिल्म में ‘डॉन राय’ के रूप में उन्होंने जो दमदार छाप छोड़ी थी, उसे लोग लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

उनकी मौत की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों, निर्देशकों और फैंस ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। केवल कन्नड़ फिल्मों में ही नहीं, हरीश राय ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था और अपनी मौजूदगी से हर किरदार को खास बना दिया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।