
माहीका शर्मा के साथ हाथों में हाथ लिए दिखे हार्दिक, ट्रोल बोले- वहां वो बच्चे के साथ घूम रही है और ये..
Hardik Pandya with Girlfriend Mahieka: हार्दिक पंड्या जब अपनी नई गर्लफ्रेंड माहीका के साथ हाथों में हाथ लिए नजर आए तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन साथ ही कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करना शुरू कर दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर एक बार अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के साथ नजर आए। एक वायरल वीडियो में उन्हें एक इवेंट के दौरान माहीका शर्मा के साथ हाथों में हाथ लिए सामने आते और तस्वीरें खिंचवाते देखा जा सकता है। मुंबई के एक इवेंट से ये तस्वीरें और वीडियो सोमवार को वायरल हुए। दोनों ही सेलेब्रिटीज काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आए और लोगों का अटेंशन लिया। रेड कार्पेट पर उनका साथ आना फैंस के साथ-साथ पापाराजी के लिए भी ट्रीट था।
मैचिंग अवतार में नजर आए हार्दिक-माहीका
हार्दिक पंड्या ने जहां ब्लैक कलर का सूट-पैंट पहना हुआ था, वहीं माहीका शर्मा भी मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। जहां एक तरफ लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था, वहीं कुछ लोगों ने हार्दिक और माहीका की जोड़ी को ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक फॉलोअर ने वीडियो पर कमेंट सेक्शन में लिखा- रब ने बना दी जोड़ी। वहीं दूसरे ने लिखा- कुछ ही महीनों की बात है, जो शख्स अपने बेटे की मां की इज्जत नहीं कर सकता, वो किसी भी औरत के साथ बहुत वक्त तक टिका नहीं रह पाएगा।
ट्रोल बोले- पता नहीं क्यों लेकिन अब इसे...
किसी ने इस वायरल वीडियो पर कमेंट किया, "वहां वो बच्चे के साथ घूम रही है और ये यहां लड़की*** में फ्री नहीं हो रहा है।" इसी तरह के ढेरों कमेंट इस वायरल वीडियो पर आए हैं। एक शख्स ने लिखा- पता नहीं क्यों अब लेकिन गुस्सा सा आता है इसको देख कर। बता दें कि हार्दिक पंड्या उन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में गिने जाते हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। अब उनका नाम जब से एक्ट्रेस माहीका शर्मा के साथ जोड़ा गया है, तब से उन्हें प्यार करने वाले जहां बहुत खुश हैं, वहीं हेटर्स आए दिन उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




