हार्दिक पांड्या संग वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करने पहुंचीं गर्लफ्रेंड महीका, बोलीं- मेरी लाइफ का…
वैलेंटाइन्स डे से पहले हार्दिक पांड्या को सरप्राइज देने पहुंच गईं महीका। इतना ही नहीं उन्होंने उनके लिए एक स्पेशल और बड़ा बुके भी लिया जिसकी फोटो वायरल हो रही है।

वैलेंटाइन्स डे का खुमार इन दिनों सभी पर छाया हुआ है फिर चाहे वो आम इंसान हो या सेलेब्स। अब हार्दिक पांड्या को भी वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड महीका शर्मा से स्पेशल गिफ्ट मिला है। महीका ने दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट डाला जिसमें वह हार्दिक को गुलाब के फूलों का बड़ा गुलदस्तां दे रही हैं।
हार्दिक के लिए दिल्ली पहुंचीं महीका
महीका बताती हैं कि वह दिल्ली पहुंच गई हैं और भारत की जीत को सेलिब्रेट कर रही हैं। उनहोंने हार्दिक की फोटो शेयर की है गुलदस्तां पकड़े और लिखा, ‘टाइम पर दिल्ली आ गई हूं। मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच।’
वैलेंटाइन्स डे साथ में करेंगे सेलिब्रेट
हार्दिक ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'वैलेंटाइन और मेरे बेबी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है।' इसका मतलब दोनों साथ में वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट करने वाले हैं और जल्द ही महीका का बर्थडे भी दोनों साथ में सेलिब्रेट करेंगे।

ओपनली करते प्यार जाहिर
बता दें कि हार्दिक और महीका अब ओपनली सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और हर फेस्टिवल को साथ में सेलिब्रेट करते हैं।
जब सबके सामने महीका को लेकर की थी बात
कुछ समय पहले हार्दिक ने अपनी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए महीका को क्रेडिट दिया था। उन्होंने कहा था, ‘काफी क्रेडिट जाता है मेरे चाहने वालों को। स्पेशल मेन्शन मेरे पार्टनर को भी। वह मेरे लिए बेस्ट हैं, जबसे वह मेरी लाइफ में आई हैं अच्छी चीजें हो रही हैं।’
हार्दिक और नताशा का तलाक
बता दें कि महीका को डेट करने से पहले हार्दिक, नताशा के साथ रिलेशन में थे। दोनों ने शादी की और 4 साल साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि तलाक से पहले ही दोनों ने दूसरी बार ट्रेडिशनल तरीके से ग्रैंड शादी की थी जिसमें मेहंदी से लेकर हल्दी और शादी के सभी फंक्शन्स धूम-धाम से हुए थे।
मिलकर लिया था अलग होने का फैसला
तलाक का अनाउंसमेंट कर दोनों ने लिखा था कि हमने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने अपना बेस्ट दिया और सब कुछ दिया। यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था क्योंकि हम बतौर परिवार बड़े हो रहे थे।
महीका भी करती हैं अगस्त्य के साथ टाइम स्पेंड
वैसे भले ही हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया है, लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। महीका भी कई बार हार्दिक के बेटे के साथ टाइम स्पेंड करती दिखी हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




