हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महीका के साथ मनाया नया साल, लाल रंग में रंगे दिखे दोनों
हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा रिलेशनशिप में हैं कुछ समय से और अब दोनों ने साथ में नया साल भी सेलिब्रेट किया है। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

हार्दिक पांड्या और महीका शर्मा अब ओपनली अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करते रहते हैं। दोनों ने नया साल भी साथ में सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की फोटोज हार्दिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं।
साथ में किया सेलिब्रेशन
हार्दिक ने जहां रेड कलर का कुर्ता पजामा पहना है। वहीं महीका ने रेड कलर की साड़ी पहनी है। दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं। फोटोज शेयर कर हार्दिक ने नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है।
लोगों के रिएक्शन
फोटोज के शेयर होते ही सब दोनों की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा बेस्ट जोड़ी, तो कोई बोल रहा है कपल गोल्स। एक ने लिखा भगवान आपकी जोड़ी बनाए रखे।
हार्दिक ने जब सबके सामने कबूला प्यार
हार्दिक ने साल 2025 में महीका के साथ अपना रिलेशन कन्फर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने टी20 के दौरान भी महीका पर काफी प्यार लुटाया। उन्होंने लिखा था, 'इसका सारा क्रेडिट मेरे प्यारे लोगों को जाता है जो मेरे साथ हैं। स्पेशल मेनशन मेरे पार्टनर को। वह मेरे लिए सब कुछ हैं। जबसे वह मेरी लाइफ में आई हैं काफी अच्छी चीजें हुई हैं।'
बोले थे लाइफ को शुगरकोट नहीं करता
हार्दिक ने यह भी कहा था कि मुझे लगता है मैं रियल इंसान हूं रियल लाइफ में जिससे मुझे काफी मदद मिलती है। मुझे अपनी लाइफ को शुगरकोट नहीं करना पड़ता है। यहां बात दूसरों की नहीं कि दूसरा क्या महसूस कर रहे हैं या दूसरा क्या बोल रहे हैं। यहां बात ये है कि मैं क्या फील कर रहा हूं।
कौन हैं महीका
महीका के बारे में बता दें कि वह एक मॉडल हैं और कई फेमस डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी मॉडलिंग और ग्लैमरस लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




